प्रिंयका-राजकुमार पहली बार 'द व्हाइट टाइगर' में आएंगे नजर, देखें फर्स्ट लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा जल्द ही अभिनेता राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।
प्रिंयका-राजकुमार पहली बार 'द व्हाइट टाइगर' में आएंगे नजर
प्रिंयका-राजकुमार पहली बार 'द व्हाइट टाइगर' में आएंगे नजरSocial Media

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा जल्द एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस बार वह पर्दे पर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगीं। जल्द ही प्रियंका और राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के फर्स्ट लुक को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, "द व्हाइट टाइगर में मैंने पिंकी मैडम का किरदार अदा किया है, जो यूएस में पहली पीढ़ी की प्रवासी हैं। वह अपने पति के साथ भारत में हैं, जो कि बिजनेस के लिए सफर कर रहे हैं और इसके बाद...जिंदगी ही बदल जाती है। पिंकी मैडम सच में बहुत ही खास किरदार है, इसे निभाना और इनकी कहानी को बताने में अलग ही खुशी है। यह ऐसी कहानी है, जिसे बताने की आवश्यकता है। व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर वैश्विक स्तर पर रिलीज होने वाली है।"

इस बुक पर आधारित है फिल्म:

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी 'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिग की बुक 'द व्हाइट टाइगर' पर बनाई गई है। इस मूवी को रमिन बहरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं नेटफ्लिक्स मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका भी इस फ‍िल्‍म के साथ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी काम कर रही हैं। 'द व्हाइट टाइगर' को लेकर प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के फैंस काफी उत्साहित हैं।

'द व्हाइट टाइगर' को रमिन बहरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रियंका भी इस फ‍िल्‍म के साथ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी काम कर रही हैं।प्रियंका ने पिछले साल ही इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया था। शूटिंग के आखिरी दिन उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "खुशी के थकी... काम खत्म करके ज्यादा एक्साइटेड हूं #thewhitetiger." एक बेस्ट टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी शानदार रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com