राजकुमार राव और भूमि की 'बधाई दो' की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'बधाई दो' (Badhaai Do) की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह अगले साल 4 फरवरी को रिलीज होगी।
Rajkummar Rao and Bhumi film Badhaai Do release date changed
Rajkummar Rao and Bhumi film Badhaai Do release date changedSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) जल्द ही फिल्म 'बधाई दो' (Badhaai Do) में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है। अब यह अगले साल 4 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

भूमि पेडनेकर ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी फिल्म 'बधाई दो' की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। भूमि ने नई रिलीज की तारीख को शेयर करते हुए है लिखा है, "बधाई दो अब 4 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी! हम इस फैमिली एंटरटेन्मेंट को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।"

बता दें कि, फिल्म 'बधाई दो' हर्षवर्धन कुलकर्णी की तरफ से निर्देशित और जंगली पिक्चर्स की तरफ से बनाई जा रही है। 'बधाई दो' अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी की तरफ से लिखी गई है। ये पहली बार होगा जब राजकुमार और भूमि एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। राजकुमार एक महिला पुलिस थाने में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे और भूमि एक पीटी टीजर की भूमिका निभाएंगी।

आपको बता दें कि, यह फिल्म साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की फिल्म 'बधाई हो' (Badhaai Ho) की अगली कड़ी है। फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर आगामी फिल्म 'भीड़' (Bheed) में भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

'लाल सिंह चड्ढा' की भी बदली रिलीज डेट:

वहीं आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' वैलेंटाइन डे 2022 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है। अद्वेत चंदन के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब 14 अप्रैल या ईद 2022 पर रिलीज होने वाली है। फैंस इन दोनों फिल्मों के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com