RRR Update: 13 अक्टूबर को रिलीज नहीं होगी राम चरण और जूनियर NTR की 'आरआरआर'

एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) काफी समय से चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर खबर आई है कि, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।
13 अक्टूबर को रिलीज नहीं होगी राम चरण और जूनियर NTR की 'आरआरआर'
13 अक्टूबर को रिलीज नहीं होगी राम चरण और जूनियर NTR की 'आरआरआर'Social Media

एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) काफी समय से चर्चा में हैं। फिल्म कई कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर है कि, निर्माताओं ने फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। रिलीज की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

तरण आदर्श ने दी जानकारी:

बता दें कि, राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण, सिनेमाघरों के पूरी तरफ से न खुलने की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी तरण आदर्श ने अपने ट्विटर के जरिए दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "RRR की रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है, जो 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होने वाली थी। फिल्म अब उक्त तारीख 13 अक्टूबर को रिलीज़ नहीं होगी... चूंकि दुनिया भर के सिनेमाघर पूरी तरह से काम नहीं कर रहे हैं... जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी।"

निर्माताओं ने शेयर किया पोस्ट:

वहीं फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस खबर को शेयर किया है। निर्माताओं ने पोस्ट में लिखा, "पोस्ट प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चुका है, अक्टूबर 21 तक RRR तैयार हो जाएगा। लेकिन जैसा कि बहुतों को पता है, हम रिलीज को स्थगित कर रहे हैं, लेकिन सिनेमाघरों को अनिश्चित काल के लिए बंद करने के साथ एक नई तारीख की घोषणा नहीं कर सकते। हम जल्द से जल्द संभावित तारीख पर रिलीज करेंगे, जब विश्व सिनेमा बाजार ऊपर और चल रहे हैं।"

ऐसी है फिल्म की कहानी:

फिल्म का पूरा नाम Roudram Ranam Rudhiram है। यह एक मेगा बजट फिल्म है, जिसका बजट 350-400 करोड़ के बीच बताया जाता है। ये फिल्म एक फिक्शनल स्टोरी पर आधारित है, जिसे 1920 के दशक यानी देश की आजादी से पहले के आधार पर बुना गया है। बताया जा रहा है कि, फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानी अलुरी सीताराम राजू और कोमराम भीम के किरदारों पर आधारित है। इस मल्टी स्टारर फिल्म को देखने के लिए दर्शक बहुत बेकरार हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co