रिलीज हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर, हाथ में त्रिशूल लिए दिखे रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Bramhast) का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया है।
रिलीज हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर, हाथ में त्रिशूल लिए दिखे रणबीर कपूर
रिलीज हुआ 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर, हाथ में त्रिशूल लिए दिखे रणबीर कपूरSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukherji) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Bramhast) लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। मेकर्स ने अब इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। दिल्ली में हुए ग्रैंड लॉन्चिंग इवेंट में अयान मुखर्जी ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मौजूद रहे।

कैसा है मोशन पोस्टर:

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अभिनेत्री आलिया भट्ट समेत इस फिल्म के स्टार कास्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘ब्रह्मास्त्र’ के मोशन पोस्टर को रिलीज किया है। मोशन पोस्टर में रणबीर कपूर सुपरपावर से भरपूर दिखाई दे रहें हैं। मोशन पोस्टर में रणबीर कपूर हाथ में त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं। रणबीर की आंख पर चोट का निशान है, जिसमें से खून निकल रहा है। मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म:

अयान मुखर्जी की यह फिल्म 3D में पांच भाषाओं में रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में मूवी रिलीज होगी। फिल्म करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

बड़े बजट में बनी है फिल्म:

बता दें कि, धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म का बजट तकरीबन 300 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में काम कर रहे हैं। खबरों की माने, तो रणबीर कपूर इस फिल्म में एक अलग ही किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co