फिल्म Animal की रिलीज डेट का ऐलान
फिल्म Animal की रिलीज डेट का ऐलानSocial Media

Animal की रिलीज डेट का ऐलान, अगले साल दशहरा पर धमाल मचाएंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर, अनिल कपूर की फिल्म 'एनिमल' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, यह फिल्म 2022 में दशहरा पर रिलीज़ होगी।

हाल ही में कुछ दिनों पहले संदीप रेड्डी वंगा ने अपनी फिल्म 'एनिमल' की घोषणा की थी, जिसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म का एक टीजर भी जारी किया था, जिसके बाद से फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए। अब मेकर्स ने इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म दशहरा, 2022 पर रिलीज़ हो रही है।

अनिल कपूर ने दी जानकारी:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "ANIMAL आ रहा है, दशहरा 2022!, Animal को संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशन, भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और मुराद खेतानी द्वारा निर्मित किया जा रहा है।"

जनवरी में हुई थी फिल्म की घोषणा:

इस साल जनवरी में, टी-सीरीज़ ने इस फिल्म का एक ऑडियो टीज़र शेयर किया था, जिसमें रणबीर कपूर जोरदार डायलॉग बोल रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल भी हैं। इस प्रोमो में रणबीर कपूर बहुत ही जोरदार डायलॉग बोलते हैं और कहते हैं, "पापा, अगले जन्म में आप मेरा बेटा बनना। फिर देखना मैं आपको कैसे प्यार करता हूं और सीखना आप। फिर उससे अगले जन्म में मैं बेटा और आप बाप बनोगे। तब न अपनी तरह से प्यार करना, मेरी तरह से नहीं, आप समझ रहे हो न पापा। बस आप समझ रहे हो तो काफी है।"

ये कलाकार आएंगे नजर:

'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वंगा, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है। अनिल कपूर फिल्म में रणबीर कपूर के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म एक थ्रिलर की तरह लगता है, क्योंकि फायर किए जा रहे गनशॉट को टीज़र के अंत तक सुना जा सकता है।

बड़े बजट बनेगी फिल्म:

डायरेक्टर संदीप रेड्डी की ये फिल्म काफी बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है। इन चार बड़े कलाकारों के एक साथ आने के बाद रणबीर कपूर की ये फिल्म साल 2021 की सबसे चर्चित फिल्म बनने जा रही है। हालांकि, रणबीर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले टी सीरीज की ही एक और फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे, जिसके निर्देशक लव रंजन हैं और जिसमें रणबीर की हीरोइन बनी हैं श्रद्धा कपूर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co