रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने फिर मिलाया हाथ, एक्शन फिल्म से तहलका मचाएगी ये जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रहे हैं। दोनों ने अपकमिंग एक्शन फिल्म के लिए फिर हाथ मिलाया है।
Ranveer Singh and Rohit Shetty join hands again
Ranveer Singh and Rohit Shetty join hands againSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पहली बार साल 2018 में रिलीज हुई डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया, इस फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे। 'सिम्बा' की सफलता के बाद एक्टर-डायरेक्टर की इस जोड़ी ने कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) के लिए हाथ मिलाया। अब एक बार फिर ये जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने अपकमिंग एक्शन फिल्म के लिए तीसरी बार हाथ मिलाने का फैसला किया है। जिसकी झलक दोनों ने अपने सोशल मीडिया वीडियो पर शेयर की है। हाल ही में रणवीर और रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने आगामी प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है, जिसने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।

रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो:

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जिसमें वो निर्देशक के साथ कमर्शियल पार्टनरशिप की घोषणा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें उनके एक्शन अवतार में दिखाया गया है, जबकि रोहित शेट्टी उन्हें हाई-ऑक्टेन स्टंट लीड करते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "यह बस एक झलक है कि, कैसे हम एक कमर्शियल की शूटिंग करते हैं। मुझे पता है कि, गाड़ियां इसमें भी उड़ रही हैं, लेकिन क्या करें...सीधा काम तो हमें आता ही नहीं।"

रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर कर क्या कहा:

वहीं, रणवीर सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "बॉस और बाबा एक बार फिर साथ वापस लौटे हैं।" वीडियो देखने के बाद दोनों के फैंस काफी खुश हैं। फैंस ये जानने के लिए बेक़रार हो रहें हैं कि, यह प्रोजेक्ट क्या हो सकता है।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में:

वहीं, रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भी मिक्स्ड रिव्यू मिले। रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com