क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी फिल्म '83’, रणवीर सिंह ने किया ऐलान

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म '83' काफी समय से चर्चा में बनी है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म '83' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी फिल्म '83’, रणवीर सिंह ने किया ऐलान
क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी फिल्म '83’, रणवीर सिंह ने किया ऐलानSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म '83' काफी समय से चर्चा में बनी है। इस फिल्म को पहले पिछले साल 2020 में क्रिसमस के दिन रिलीज किया जाना था। लेकिन देश में लगातार कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। फैंस का अब ये इंतजार खत्म हो गया है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म '83' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी आने वाली मोस्टअवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' की रिलीज डेट की घोषणा की है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "ये वक्त है क्रिकेट विश्वकप का। 83 इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आ रही है। हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।"

ये कलाकार आएंगे नजर:

बता दें कि, यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर बनी है और रणवीर सिंह इसमें कपिल देव की भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, जीवा, ऐमी विर्क, साकिब सलीम और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

दीपिका-रणवीर की जोड़ी फिर एक साथ:

फिल्म में दीपिका पादुकोण एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वे कपिल देव की वाइफ रोमी के किरदार में होंगी। यह 2018 में 'पद्मावत' के बाद आई दीपिका-रणवीर की जोड़ी की यह 5वीं फिल्म होगी। डायरेक्शन कबीर खान का है। फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर फिल्म 'सर्कस' में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका का कैमियो रोल होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com