दिल्ली में टैक्स फ्री हुई रणवीर की फिल्म '83', 24 दिसम्बर को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई है कि, सरकार ने फिल्म '83' को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है।
दिल्ली में टैक्स फ्री हुई रणवीर की फिल्म '83'
दिल्ली में टैक्स फ्री हुई रणवीर की फिल्म '83'Social Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिलकुल तैयार है। यह फिल्म कपिल देव (Kapil Dev) की कप्तानी में 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिताब जीतने पर आधारित है। इसी बीच दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने फिल्म '83' को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। फिल्म के टैक्स फ्री होने से ऑडियंस को थोड़ी राहत मिलेगी और ज्यादा से ज्याद संख्या में दर्शक फिल्म देख सकेंगे।

बता दें कि, फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। रिलायंस एंटरटेनमेंट एंड फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिलायंस एंटरटेनमेंट के CEO ने कहा धन्यवाद:

रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "83 को दिल्ली में करमुक्त घोषित कर दिया गया है, अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को सहयोग के लिये धन्यवाद।"

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया ट्वीट:

वहीं रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी एक ट्वीट करते हुए CM केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को धन्यवाद कहा है। रिलायंस एंटरटेनमेंट कंपनी ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी, दिल्ली में फिल्म 83 को टैक्स फ्री करने के लिए धन्यवाद। आपका यह कदम हमें भारत की सबसे बड़ी जीत की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने में सक्षम बनाएगा।"

इन कलाकारों से सजी है फिल्म:

फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

आपको बता दें कि, रिलीज से पहले इस फिल्म का प्रीमियर हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए थे। वहीं अपनी आगामी फिल्म को प्रमोट करने के लिए दीपिका और रणवीर हाल ही में दुबई पहुंचें थे। उनके साथ उस दौरान कबीर खान भी मौजूद थे। उनकी फिल्म की झलक दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर '83' की झलक दिखाई गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com