'अन्नियन' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे रणवीर सिंह, शंकर होंगे डायरेक्टर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। रणवीर सिंह जल्द ही तमिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अन्नियन' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।
'अन्नियन' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे रणवीर सिंह
'अन्नियन' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे रणवीर सिंहSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बीजी चल रहें हैं। रणवीर सिंह लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में साइन कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक एस शंकर ने अपनी अगली फिल्म के लिए रणवीर सिंह को फाइनल कर लिया है।

'अन्नियन' के हिंदी रीमेक में दिखेंगे रणवीर:

रणवीर सिंह जल्‍द ही तमिल की सुपरहिट फ‍िल्‍म 'अन्नियन' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। जाने माने डायरेक्‍टर शंकर इस फ‍िल्‍म का निर्देशन करेंगे जबकि जयंतीलाल गड़ा इसे प्रोड्यूस करने वाले हैं। खुद रणवीर सिंह ने बुधवार को इस फ‍िल्‍म की घोषणा की। इसकी जानकारी अभिनेता रणवीर सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। यह एक पैन- इंडिया फिल्म होगी, जो 2022 के मध्य से फ्लोर पर आएगी।

रणवीर सिंह ने दी जानकारी:

रणवीर सिंह ने इस फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर फैन्स को जानकारी देते हुए लिखा, "भारतीय सिनेमा के दिग्गज शिल्पकार शंकर के साथ मेरे कोलैब्रेशन का ऐलान करते हुए गर्व हो रहा है। फिल्म का प्रोडक्शन दिग्गज जयंतीलाल गड़ा करेंगे।"

रणवीर को लेकर शंकर ने कही यह बात:

हाल ही में शंकर ने रणवीर की खुलकर तारीफ की थी और कहा था कि, उन्हें 'अन्नियन' के रीमेक के लिए एक ऐसे ही करिश्माई शोमैन की जरूरत थी। वो एक बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्होंने साबित किया है कि, वो अपनी शानदार एक्टिंग से किसी भी चरित्र को यादगार बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि, "मैं पैन-इंडिया दर्शकों के लिए अन्नियन बनाने के लिए एक्साइटेड हूं और मुझे विश्वास है कि ये दमदार कहानी सभी के दिलों तक पहुंचेगी।"

'अन्नियन' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे रणवीर सिंह
'अन्नियन' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे रणवीर सिंहSudha Choubey - RE

इस फ‍िल्‍म का है रीमेक:

यह फ‍िल्‍म तमिल की सुप‍रहिट फ‍िल्‍म 'अन्नियन' का हिंदी रीमेक है, जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। इसका हिंदी डब वर्जन 'अपरिचित' टीवी पर दिखाई जाने वाली सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। तमिल फ‍िल्‍म को भी शंकर ने ही निर्देशित किया था। इस फ‍िल्‍म में एक्‍टर विक्रम प्रभु, सदा, प्रकाश राज, विवेक, कलाभवन मणि, कोविन हनीफा, नेडुमुडी वेणु जैसे कलाकार लीड रोल में थे। जब ये फ‍िल्‍म रिलीज हुई तो खूब चर्चित थी। ये एक साइकॉलज‍िकल थ्र‍िलर है ज‍िसमें मुख्‍य पात्र स‍िस्‍टम के ख‍िलाफ लड़ते द‍िखाया गया है।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में:

बता दें कि, रणवीर सिंह आखिरी बार फ‍िल्‍म 'गली बॉय' में नजर आए थे। यह फ‍िल्‍म साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ एक्‍टर का फ‍िल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला था। रणवीर सिंह की कई फ‍िल्‍म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। उनकी आने वाली फिल्म '83' रिलीज के लिए तैयार है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज की जानी थी मगर कोरोना वायरस के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है। इसके अलावा रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के डायरेक्शन वाली फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इसके अलावा रणवीर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co