फिल्म 'Pushpa' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक जारी, इस अंदाज़ में दिखेंगी एक्ट्रेस

हाल ही में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) से अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं।
Rashmika Mandanna First Look Release From Film Pushpa
Rashmika Mandanna First Look Release From Film PushpaSocial Media

साउथ के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा (Pushpa) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके सतह अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक जारी किया है।

रश्मिका मंदाना ने शेयर किया पोस्टर:

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' में रश्मिका मंदाना, श्रीवल्ली नामक लड़की की भूमिका निभाएंगी। जैसा कि पहले बताया गया था, 'पुष्पा' को दो भागों में बनाया जाएगा। पहला भाग, जिसका टाइटल 'पुष्पा: द राइज़' है। यह फिल्म क्रिसमस 2021 के मौके पर रिलीज की जाएगी।

कैसा है पोस्टर:

वहीं अगर सामने आए इस पोस्टर की बात करें, तो सामने आए फर्स्ट लुक पोस्टर में रश्मिका मंदाना पंजों के बल ज़मीन पर बैठी हुई हैं और ख़ुद को सजाने की तैयारी कर रही हैं। गजरे के फूल रखे हैं और इयर रिंग पहन रही हैं। यह तस्वीर एक ओर इस किरदार की सामाजिक परिस्थितियों को दिखाती है। रश्मिका मंदाना के फर्स्ट लुक को देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

बता दें कि, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'मिशन मजनू' की शूटिंग पूरी की है। हिंदी फिल्म खत्म करने के बाद, उन्होंने हैदराबाद में 'पुष्पा' की शूटिंग फिर से शुरू की। 'पुष्पा' में दर्शक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को पहली बार एक साथ बिग स्क्रीन शेयर करते हुए देखेंगे। फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन लाल चंदन के तस्कर पुष्पा राज की भूमिका में नजर आएंगे। 'पुष्पा' में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन को देहाती लुक में देखने के लिए प्रशंसक पहले से ही उत्साहित हैं।

5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म:

बता दें कि, इस फिल्म को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि Mythri मूवी मेकर्स और Muttamsetty मीडिया मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी। 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी। अल्लू अर्जुन ने यह भी उम्मीद जताई है कि, फैन्स को यह फिल्म पसंद आएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com