फिल्म 'सर्कस' की जल्द पूरी होने वाली है शूटिंग, रोहित शेट्टी ने दी जानकारी

रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की जल्द ही पूरी होने वाली है। इस बात की जानकारी रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है।
फिल्म 'सर्कस' की जल्द पूरी होने वाली है शूटिंग
फिल्म 'सर्कस' की जल्द पूरी होने वाली है शूटिंगSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की जल्द ही पूरी होने वाली है। इस बात की जानकारी रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है। शेयर की गई फोटो में रोहित शेट्टी एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। ड्रामैटिक अंदाज में रणवीर सिंह संग खड़े रोहित शेट्टी की ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

रोहित शेट्टी ने शेयर की तस्वीर:

जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'सर्कस' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। रोहित शेट्टी ने इस तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''यह बहुत जबरदस्त सफर रहा है और अब... उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हम सर्कस के फाइनल शेड्यूल की ओर बढ़ रहे हैं।'' वहीं इस फोटो के कैप्शन में रणवीर सिंह ने लिखा, ''सिनेमा के लिए प्यार।'' वरूण शर्मा और पूजा हेगड़े ने कमेंट में हार्ट और फायर इमोजी से प्यार दिखाया है।

इस मशहूर नाटक पर आधारित है फिल्म:

बता दें कि, फिल्म 'सर्कस' शेक्सपियर के मशहूर नाटक 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित फिल्म है। बॉलीवुड में इस नाटक पर आधारित गुलजार 'अंगूर' बना चुके हैं। फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है। इसमें जैकलीन फर्नांडीज, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, बृजेश हिरजी, विजय पाटकर, मुकेश तिवारी, अश्विनी कसेलर संग अन्य नजर आने वाली हैं। यह रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की साथ में तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले रणवीर और रोहित संग मिलकर फिल्म 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' में काम कर चुके हैं।

दीपिका पादुकोण भी आएंगी नजर:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में एक डांस नंबर और कुछ कॉमेडी सीन्स करती नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म में वो कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। एक तरफ जहां रणवीर इन दिनों फिल्म '83' की तैयारी में जुटे हैं, तो वहीं दीपिका भी फिल्म 'पठान' और 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com