RRR के हिंदी वर्जन को मिला U/A सर्टिफिकेट
RRR के हिंदी वर्जन को मिला U/A सर्टिफिकेटSocial Media

RRR के हिंदी वर्जन को मिला U/A सर्टिफिकेट, इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

हाल ही में खबर आई है कि, डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के हिंदी वर्जन को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने U/A सर्टिफिकेट दिया है।

राज एक्सप्रेस। साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) लंबे समय से चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म का प्री रिलीज इवेंट 19 मार्च को कर्नाटक के Chikkaballapur में आयोजित किया गया था, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर है कि, फिल्म 'RRR' के हिंदी वर्जन को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने U/A सर्टिफिकेट दिया है।

RRR के हिंदी वर्जन को मिला U/A सर्टिफिकेट:

बता दें कि, राजामौली की 'RRR' के हिंदी वर्जन को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। यह फिल्म 3 घंटे, 06 मिनट, 54 सेंकेंड की है। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बताया कि, "फिल्म 'RRR' हिंदी वर्जन में ये फिल्म 3 घंटे, 06 मिनट, 54 सेंकेंड की है।"

बता दें कि, फिल्म 'RRR' के ऑरिजिनल तेलुगू वर्जन को 26 नवंबर, 2021 को और हिंदी वर्जन को 6 दिसंबर, 2021 को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिला था। वहीं जब 'आरआरआर' को सर्टिफिकेट लेटर दिया गया था, तब दोनों वर्जन्स की सीमा 186 मिनट 54 सेकंड थी, यानी 3 घंटे 56 मिनट और 54 सेकंड थी। निर्माताओं ने फिल्म में कुछ कटौती की जिसमें 1 मिनट 35 सेकेंड के लंबे सीन को काट दिया गया।

आपको बता दें कि, जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'आरआरआर' तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। जूनियर एनटीआर और राम चरण के अलावा, 'आरआरआर' में आलिया भट्ट, अजय देवगन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, ओलिविया मॉरिस और एलिसन डूडी होंगे। ये फिल्म 25 मार्च को रिलीज हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com