बनेगा फिल्म 'आरआरआर' का सीक्वल
बनेगा फिल्म 'आरआरआर' का सीक्वलSocial Media

बनेगा फिल्म 'आरआरआर' का सीक्वल, फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने कही ये बात

राम चरण तेजा (Ram Charan Teja) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) ने दुनियाभर में धमाल मचाया है। इसी बीच खबर आई है कि, फिल्म का सिक्क्वल बनाया जाएगा।

राज एक्सप्रेस। साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा (Ram Charan Teja) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) ने दुनियाभर में धमाल मचाया है। इस साल 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म आरआरआर (RRR) ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 10 महीने से भी ऊपर का समय हो गया है। इस बीच फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने एक ऐसा अनाउंसमेंट किया है कि, जिसको सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो जाएंगे।

कहानी पर चल रहा है काम:

बता दें कि, 'आरआरआर' के पहले पार्ट की सक्सेस को देखते हुए एस एस राजामौली ने फिल्म का सीक्वल कंफर्म कर दिया है। राजामौली ने इसे कन्फर्म करते हुए बताया कि, उनके पिता वी विजयेंद्र प्रसाद कहानी पर काम कर रहे हैं। आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने शिकागो में कार्यक्रम में बताया कि, वो अपने पिता विजयेंद्र प्रसाद इन दिनों 'आरआरआर' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। निर्देशक ने ये भी कहा, मेरे पिता ने मेरी सभी फिल्मों की कहानी लिखी है और वह मेरे लिए आरआरआर 2 की कहानी तैयार कर रहे हैं।

आरआरआर की कहानी:

वहीं, अगर फिल्म 'आरआरआर' की कहानी की बात करे, तो 'आरआरआर' की कहानी दक्षिण भारत के दो स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू से प्रेरित है। जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाते हैं। 'आरआरआर' में राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ-साथ आलिया भट्ट ने भी काम किया है। इसके साथ बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी कैमियो किया है। दोनों के किरदार छोटे होने के साथ-साथ बेहद प्रभावी हैं।

फिल्म ने जापान में की शानदार कमाई:

आपको बता दें कि, हाल ही के कुछ दिनों पहले फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की इस फिल्म को जापान में रिलीज किया गया है। फिल्म ने जापान बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कमाई की है। ये फिल्म जापान में शानदार कमाई करने में सफल रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com