शाहिद कपूर ने शेयर किया 'जर्सी' का नया पोस्टर, कल रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'जर्सी' (Jersey) रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ की ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा।
'जर्सी' का नया पोस्टर
'जर्सी' का नया पोस्टरSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'जर्सी' (Jersey) रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म काफी समय से चर्चा में हैं। शाहिद के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर के साथ जानकारी दी है कि, इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर कल यानि 23 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

शाहिद कपूर ने शेयर किया पोस्टर:

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। सामने आए इस पोस्टर में शाहिद कपूर पहली बार ऐसे अवतार में दिखाई दे रहे हैं। भारत के पसंदीदा खेल, क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर सेट, जर्सी एक दलित व्यक्ति की कहानी पर प्रकाश डालता है और मानवीय भावना का जश्न मनाता है।

कैप्शन में लिखा ये:

फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा है, "ये वक्त है। हमने 2 साल तक इस इमोशन को आपके साथ शेयर करने का इंतजार किया है। ये कहानी, टीम, किरदार बेहद खास है। हम इसको आप सभी के साथ बड़े पर्दे पर शेयर कर रहे हैं, ये और भी विशेष है। उन्होंने आगे आभार व्यक्त करते हुए कहा, आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि, आप सभी को वही पल महसूस होगा, जो मैंने खेलते वक्त किया था।"

ये कलाकार आएंगे नजर:

बता दें कि, शाहिद कपूर इस फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'जर्सी' एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो कि बहुत टैलेंटेड होता है, लेकिन एक फेल क्रिकेटर होता है। फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने मूल तेलुगु जर्सी का भी निर्देशन किया है और कबीर सिंह के म्यूजिक डायरेक्टर सचेत और परम्परा के एक बार फिर शाहिद के लिए चार्टबस्टर म्यूजिक देंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म:

फिल्म 'जर्सी' में शाहिद एक क्रिकेटर के रूप में दिखाई देंगे। कोरोना महामारी के चलते कई बार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गयी थी। 'जर्सी' फ़ाइनली 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में मेकर्स ने अब जर्सी के ट्रेलर रिलीज की प्लानिंग शुरू कर दी है।

पहले इस फिल्म को इस साल दीपावली के मौके पर रिलीज किया जाना था। लेकिन महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों के खुलने के ऐलान के बाद एक बार फिर से फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com