शाहिद कपूर ने शेयर किया 'जर्सी' से अपना पसंदीदा पोस्टर, पिता के रूप में दिखे एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने हाल ही में अपनी फिल्म 'जर्सी' (Jersey) से नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को उन्होंने अपना पसंदीदा पोस्टर बताया है।
शाहिद कपूर ने शेयर किया 'जर्सी' से अपना पसंदीदा पोस्टर
शाहिद कपूर ने शेयर किया 'जर्सी' से अपना पसंदीदा पोस्टरSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की आने वाली फिल्म 'जर्सी' (Jersey) का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। हाल ही में कुछ दिनों मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे फैंस पसंद भी किया। ये फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए बिलकुल तैयार है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ऐसे में दोनों स्टार्स इन दिनों अपनी फिल्म 'जर्सी' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच शाहिद कपूर ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।

शाहिद कपूर ने शेयर किया पोस्टर:

हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'जर्सी' नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 'जर्सी' का नया पोस्टर पिता-पुत्र के रिश्ते पर जोर देता है, जो की फिल्म में नजर आएगा। सामने आए इस पोस्टर में अर्जुन जो की शाहिद कपूर का किरदार है वह, अपने बेटे किट्टू (रोनित कामरा) के शूलेस बांधते हुए दिखाई दे रहें है। अर्जुन और किट्टू के बीच के बंधन का प्रतीक यह पोस्टर फिल्म की एक और भावना को दर्शाता है।

अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "एक पिता होने के नाते जर्सी का यह मेरा पसंदीदा पोस्टर है।" शाहिद की इस बात पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और इस पोस्टर को भी खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्टर फैंस काफी पसंद कर रहें हैं।

ये कलाकार आएंगे नजर:

बता दें कि, शाहिद कपूर इस फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'जर्सी' एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो कि बहुत टैलेंटेड होता है, लेकिन एक फेल क्रिकेटर होता है। फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने मूल तेलुगू 'जर्सी' का भी निर्देशन किया है और कबीर सिंह के म्यूजिक डायरेक्टर सचेत और परम्परा के एक बार फिर शाहिद के लिए चार्टबस्टर म्यूजिक देंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म:

फिल्म 'जर्सी' में शाहिद एक क्रिकेटर के रूप में दिखाई देंगे। कोरोना महामारी के चलते कई बार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गयी थी। 'जर्सी' 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पहले इस फिल्म को इस साल दीपावली के मौके पर रिलीज किया जाना था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com