शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, लेकन उनके फैंस को उनकी इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
Shahrukh Khan Film Pathan to Release on 2022
Shahrukh Khan Film Pathan to Release on 2022Social Media

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, लेकन उनके फैंस को उनकी इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि, यशराज बैनर के तहत बनाई जा रही फिल्म 'पठान' इस साल रिलीज नहीं होगी। अब ये फिल्म अगले साल यानी कि साल 2022 में रिलीज होगी।

तरण आदर्श ने शेयर किया पोस्ट:

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की है। तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "#BreakingNews 'पठान' जो की SRK की कमबैक फिल्म है, 2021 में नहीं बल्कि 2022 में रिलीज होगी। SRK ने लीडिंग प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के साथ कोलाब्रेट किया है।"

बता दें कि, अभिनेता शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर मूवी 'पठान' के जरिए शाहरुख धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं, ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे ​हैं कि, इसमें किंग खान का पुराना अवतार देखने को मिल सकता है। शाहरुख के कमबैक को लेकर हर कोई खुश था, सभी बेसब्री से इसका इंतजार भी कर रहे थे। खबरें आ रहीं थीं कि, दिवाली पर इसे रिलीज किया जाएगा इसलिए फिल्म की शूटिंग लगातार करवाई जा रही है।

सलमान खान फिल्म में आएंगे नजर :

इस स्पाई थ्रिलर में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा सलमान खान भी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। बिग बॉस के सेट पर सलमान ने कहा था, "लाइफ चलता है और शो भी, यह शो खत्म हो जाएगा जिसके बाद हम 'पठान', फिर 'टाइगर 3' और 'कभी ईद कभी दीवाली' शुरू करेंगे और आठ महीने के बाद, 'बिग बॉस 15' में वापसी करेंगे।" सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, पठान को लेकर शाहरुख के फैंस उत्साहित हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com