इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'पठान' (Pathan) से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है।
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीजSocial Media

Pathan First Look: बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए। शाहरुख खान ने आज ही के दिन 30 साल पहले फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी और किंग खान को सुपरस्टार बना दिया। शाहरुख खान के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'पठान' (Pathan) से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है।

फिल्म 'पठान' का फर्स्ट लुक रिलीज:

आज शनिवार को शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फैंस इसका काफी समय से इंतजार कर रहे थे। सामने आये फिल्म के फर्स्ट लुक में शाहरुख खान ने अपने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है, जिसमें वो दमदार दिखाई दे रहे हैं।

शाहरुख खान ने शेयर किया पोस्ट:

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म 'पठान' के इस लुक को शेयर किया है, जिसके बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा है, "30 साल और गिनती नहीं क्योंकि आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। यहां पठान के साथ जारी है। ये पिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु में भी रिलीज की जाएगी।"

ये कलाकार आएंगे नजर:

फिल्म 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु में भी रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कही यह बात:

शाहरुख खान के इस खास दिन के खूबसूरत सेलिब्रेशन के बारे में बताते हुए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि, "शाहरुख खान के 30 साल भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपने आप में एक सिनेमैटिक मोमेंट है। हम उनके लाखों फैंस के साथ इसे ग्लोबली सेलिब्रेट करना चाहते थे। आज शाहरुख खान का दिन है और हमें इसके बारे में दुनिया को बताने की जरूरत है। यह टीम पठान का शाहरुख को अनगिनत यादों और मुस्कुराहटों के लिए थैंक यू कहने का तरीका है, जो सिनेमा में अपनी अविश्वसनीय यात्रा के दौरान उन्होंने हम सभी को दिया है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co