Shahrukh Khan starrer Pathan release date revealed
Shahrukh Khan starrer Pathan release date revealedSyed Dabeer Hussain - RE

फैंस का इंतजार खत्म! शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट आई सामने

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आएंगी।

Pathaan Release Date: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही है। फिल्म शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम (John Abraham), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में शाहरुख खान ने दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का टीजर भी किया है।

बता दें कि, दर्शकों ने शाहरुख खान को आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में देखा था। जिसके बाद शाहरुख पर्दे से दूर हैं। अब शाहरुख खान के प्रशंसक लंबे से उनके कम बैक का इंतजार कर रहे हैं। फैंस उनकी फिल्म 'पठान' को लेकर काफी उत्साहित हैं।

शाहरुख खान ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को जानकारी दी है कि, उनकी फिल्म 'पठान' कब रिलीज हो रही है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा है, "मुझे पता है कि, देर हो चुकी है... लेकिन तारीख याद रखना... पठान का समय अब शुरू होता है...25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।#YRF50 के साथ पठान का जश्न केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं।"

क्या दिखाया है टीजर में:

वहीं अगर सामने आए टीजर वीडियो की बात करें, तो इस वीडियो में अभिनेता जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की झलक दिखाई गई है, वहीं शाहरूख खान की झलक साफ नहीं दिखाई गई, लेकिन वो पॉवरफुल डायलॉग बोलते हुए दिखाई दिए। फिल्म का टीजर देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म:

बता दें कि, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' में अभिनेता जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। जॉन इस फिल्म में एक विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com