श्वेता तिवारी की बेटी पलक डेब्यू के लिए हैं तैयार, सामने आया पोस्टर

Palak Tiwari Debut : श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं हैं। पलक तिवारी फिल्म 'रोजी : द सैफरन चैप्टर' से फिल्म में डेब्यू करेंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
Palak Tiwari Debut Movie
Palak Tiwari Debut Movie Syed Dabeer-RE

Palak Tiwari Debut : टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 4' की विनर रह चुकीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं। पलक तिवारी फिल्म रोजी : द सैफरन चैप्टर (Rosie: The Saffron Chapter) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म को विशाल मिश्रा डायरेक्ट करेंगे, वहीं मंदिरा एंटरटेनमेंट और ऑबरॉय मेगा एंटरटेन एसोसिएशन बैनर तले ये फिल्म प्रोड्यूस की जाएगी। पलक तिवारी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बारे में जानकारी दी है। वहीं विवेक ऑबरॉय ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पलक को बॉलीवुड में लॉन्च करने की बात को कंफर्म किया है।

पलक ने शेयर की पोस्टर :

बता दें कि, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपने फिल्म के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "बॉलीवुड में फिल्म रोजी से अपने डेब्यू करने की खबर शेयर करते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं, ये है मेरी फिल्म का पहला पोस्टर।"

विवेक ओबेरॉय ने भी शेयर किया पोस्टर :

अभिनेता विवेक ऑबरॉय ने भी फिल्म के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के दो पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने पलक को लॉन्च करने की जानकारी दी है। विवेक ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "ये है हमारी मिस्ट्री गर्ल, पलक तिवारी को रोजी के रोल में लॉन्च करने को लेकर हम काफी खुश हैं। हमारी हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी गुरुग्राम की सच्ची कहानियों पर आधारित है। इसे विशाल मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।"

कैसा है पोस्टर :

फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं। इनमें पलक तिवारी का स्टनिंग अंदाज देखने को मिलता है। पोस्टर को देखकर लगता है कि, पलक किसी कॉल सेंटर में काम करती हैं, पलक तिवारी के इन लुक्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही पलक को उनके बिग लॉन्च के लिए बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि, पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर अकसर अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। उनके फोटो और वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। पलक तिवारी श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी है। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली थी। रेयांश श्वेता और अभिनव का बेटा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com