Siya Review
Siya ReviewRaj Express

Siya Review : रेप विक्टिम के साहस की कहानी है फिल्म सिया

डेब्यूटेंट एक्ट्रेस पूजा पाण्डेय स्टारर फिल्म सिया 16 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक रेप पीड़िता के साहस की कहानी है जो कि खुद पर हुए अत्याचारों का जवाब देना जानती है।
सिया(3 / 5)

स्टार कास्ट : पूजा पाण्डेय, विनीत कुमार सिंह

डायरेक्टर : मनीष मुंद्रा

प्रोड्यूसर : दृश्यम फिल्म्स

राज एक्सप्रेस। डेब्यूटेंट एक्ट्रेस पूजा पाण्डेय स्टारर फिल्म सिया 16 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक रेप पीड़िता के साहस की कहानी है जो कि खुद पर हुए अत्याचारों का जवाब देना जानती है। चलिए आपको बताते हैं कैसी है फिल्म।

स्टोरी :

यह फिल्म सिया (पूजा पाण्डेय) की कहानी है, जिसका चार लोग मिलकर रेप कर देते हैं। यह चारों आरोपी स्थानीय क्षेत्र के विधायक के रिश्तेदार हैं, इसलिए इन आरोपियों का स्थानीय पुलिस भी सपोर्ट कर रही है। फिर सिया के चाचा के दोस्त महेंद्र मल्लाह (विनीत कुमार सिंह) जो कि पेशे से वकील हैं, वो सिया की मदद करने यानी की आरोपियों को सजा दिलाने का फैसला करते हैं। अब सिया और महेंद्र मिलकर आरोपियों को सजा दिला पाते हैं या नहीं, यही सब कुछ फिल्म में दिखाया गया है।

डायरेक्शन :

फिल्म को डायरेक्ट मनीष मुंद्रा ने किया है और उनका डायरेक्शन लाजवाब है। पहली फिल्म होते हुए भी मनीष मुंद्रा ने डायरेक्शन की जो बारीकियां दिखाई हैं, वो तारीफें काबिल है। फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी एंगेजिंग है और सिनेमेटोग्राफी भी अच्छी है। फिल्म की सबसे बड़ी खास बात यह है कि फिल्म काफी रियलिस्टिक लगती है। फिल्म के डायलॉग भी काफी अच्छे हैं और सॉन्ग्स कहानी को आगे बढ़ाते हैं।

परफॉर्मेंस :

परफॉर्मेंस के तौर पर पहली फिल्म होते हुए भी पूजा पाण्डेय ने उम्दा अभिनय किया है। रेप विक्टिम के दर्द को काफी अच्छे से पूजा पाण्डेय ने अपनी दमदार एक्टिंग से पेश किया है। विनीत कुमार सिंह ने भी अपने किरदार वकील को काफी सरलता से निभाया है। पंकज राजपूत ने भी ठीक काम किया है। फिल्म के बाकी कलाकारों का भी अभिनय सराहनीय है।

क्यों देखें :

रेप विक्टिम पर पहले भी काफी फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन फिल्म सिया अभी तक बनी सभी फिल्मों से अलग है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि फिल्म आपको सॉल्यूशन नहीं बताती बल्कि सिस्टम के बारे में सोचने पर मजबूर करती है। अगर आप भी रियलिस्टिक सिनेमा देखना पसंद करते हैं तो यह फिल्म देखने जा सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co