अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के लिए वसूली मोटी रकम, दो हिस्सों में होगी रिलीज

साउथ फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन अपनी इस मचअवेटेड फिल्म पुष्पा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि, इस फिल्म के लिए वो मोटी रकम ले रहे हैं।
अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के लिए वसूली मोटी रकम
अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के लिए वसूली मोटी रकमSocial Media

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे सभी ने पसंद भी किया। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई थी कि, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। जिसके बाद से फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आ रही है। खबर है कि, अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए मोटी रकम ले रहे हैं।

पुष्पा के लिए इतनी फीस ले रहे हैं अल्लू अर्जुन:

रिपोर्ट्स हैं कि, साउथ फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन अपनी इस मचअवेटेड फिल्म के लिए मोटी रकम ले रहे हैं। मीडिया की खबर के अनुसार, एक्टर ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ की फीस ली है। कुछ समय से मीडियो रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि, अल्लू अर्जुन पुष्पा के लिए 50 करोड़ रुपये की भारी फीस वसूल रहे हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के टीजर को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था।

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म:

बता दें कि, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के टीजर को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था। बताया जा रहा है कि, 'पुष्पा' के पहले हिस्से की 80 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है। साथ ही दूसरे की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसे तेलुगू के अलावा, तमिल, हिन्दी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को अल्लू अर्जुन के प्रोड्यूसर पिता अल्लू अरविंद के साले साहब मुत्तमसेट्टी को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के निर्देशक सुकुमार हैं। फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज हो सकती है।

ऐसी है फिल्म की कहानी:

इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। फिल्म में अल्लू अर्जुन को एक चंदन तस्कर पुष्पा राज के रूप में दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं, जो इससे पहले अल्लू अर्जुन के साथ 'आर्य' और 'आर्य 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co