दर्शकों को चौंका देगा फिल्म 'अंत द एंड' का रहस्य और रोमांच
दर्शकों को चौंका देगा फिल्म 'अंत द एंड' का रहस्य और रोमांचSocial Media

दर्शकों को चौंका देगा फिल्म 'अंत द एंड' का रहस्य और रोमांच

के. एस. मल्होत्रा के निर्माण और निर्देशन में बनी फिल्म Ant the End ऐसी फिल्मों में शुमार है, जिसे बड़ी ही शिद्दत से बनाया गया है। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

कलाकार : दिव्या दत्ता, मुकुल देव, देव शर्मा, समीक्षा भटनागर, दीपराज राणा, युगांत बदरी पांडे, अरुण बक्शी, लिलिपुट

निर्माता व निर्देशक : के. एस. मल्होत्रा

संगीत : विनय विनायक और संदीप सक्सेना

समयावधि : 105 मिनट

रेटिंग : 4 स्टार

राज एक्सप्रेस। किसी भी बढ़िया फिल्म को बनाने के लिए मेहनत के साथ-साथ उस फ़िल्म को बनाने का जज़्बा और जुनून भी होना चाहिए, तब कहीं जाकर कोई फिल्म एक बेहतरीन फिल्म की शक्ल अख़्तियार कर पाती है और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब होती है। के. एस. मल्होत्रा के निर्माण और निर्देशन में बनी फ़िल्म 'अंत द एंड' का शुमार भी ऐसी फ़िल्मों में किया जा सकता है, जिसे बड़ी ही शिद्दत के साथ बनाया गया है, जिसके बारे में कहा जा सकता है कि, यह फिल्म यकीनन दर्शकों को बहुत पसंद भी आएगी।

इस शुक्रवार को देशभर के सिनेमघरों में रिलीज़ होने जा रही फिल्म 'अंत द एंड' एक साइको किलर के ख़तरनाक़ मंसूबों पर आधारित फिल्म है। रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फिल्म में एक्शन का ऐसा डोज़ देखने को मिलेगा कि, लोग दोबारा से सिनेमाघरों में जाकर इस फ़िल्म को देखने के लिए उतावले हो जाएं, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

फिल्म 'अंत द एंड' के लेखन‌ से लेकर छायांकन, संपादन, गीत-संगीत और निर्देशन तक फ़िल्म के हरेक पहलू को बहुत ही उम्दा तरीके से अंजाम दिया गया है। फिल्म का तकनीकी पक्ष भी काफ़ी मज़बूत है और हर लिहाज़ से यह फ़िल्म देखने लायक है।

निर्देशक के. एस. मल्होत्रा द्वारा लिखी पटकथा बहुत ही रोचक है और एक निर्देशक के तौर पर उन्होंने सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर इस कहानी को बड़े ही कसे हुए और रोचक अंदाज़ में डायरेक्ट किया है। वे शुरू से लेकर अंत तक फिल्म में दर्शकों की रुचि बनाए रखने में कामयाब रहते हैं।

अगर फिल्म के तमाम प्रमुख कलाकारों के अभिनय की बात करें, तो कहा जा सकता है कि, दिव्या दत्ता, मुकुल देव, देव शर्मा, दीपराज राणा, युगांत बदरी पांडे, अरुण बक्शी और लिलिपुट सभी ने बेहतरीन एक्टिंग की मिसाल पेश की है, लेकिन अभिनेत्री समीक्षा भटनागर का विशेष रूप से यहां उल्लेख‌ किया जाना ज़रूरी है।समीक्षा भटनागर ने अपने अभिनय की सहजता को उन्होंने बड़े सशक्त अंदाज़ में अपने किरदार में ढाला है। हर एक सीन में उनका अभिनय देखते ही बनता है।

11 नवंबर को देशभर में रिलीज़ होने जा रही 'अंत द एंड' एक उम्दा किस्म की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म जिसे सिनेमा के बड़े पर्दे पर ही देखा जाना चाहिए। 'अंत द एंड' का रहस्य और रोमांच फिल्म देखते समय यकीनन आपके दिलों की धड़कनों को बढ़ा देगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com