फिल्म 'Shamshera' से सामने आया संजय दत्त, रणबीर कपूर और वाणी कपूर का दमदार लुक

बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का नया लुक सामने आया है।
बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा'
बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' Social Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। बीते दिन इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। जिसके बाद आज मेकर्स ने फिल्म से संजय दत्त, रणबीर कपूर और वाणी कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया है।

इस लुक में दिखे संजय दत्त:

बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' से संजय दत्त का लुक सामने आया है। खाकी वर्दी के साथ माथे पर तिलक और हाथ में हंटर लिए संजय इस लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता के लुक ने भी फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "मिलिए दरोगा शुद्ध सिंह से, कल उसे शमशेरा ट्रेलर में देखें! YRF50 के साथ शमशेरा का जश्न केवल अपने नजदीकी थिएटर में मनाएं।"

रणबीर कपूर का लुक आया सामने:

फिल्म 'शमशेरा' से अभिनेता रणबीर कपूर का लुक भी सामने आया है, जिसमें वो दमदार अंदाज में दिखाई दे रहें हैं। रणबीर कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "शमशेरा - the legend। कल देखें शमशेरा ट्रेलर! YRF50 के साथ शमशेरा का जश्न केवल अपने नजदीकी थिएटर में मनाएं, रणबीर कपूर।"

वाणी कपूर का शानदार लुक आया सामने:

संजय दत्त और रणबीर कपूर के अलावा वाणी कपूर का भी शानदार लुक सामने आया है। वाणी कपूर ने अपने लुक का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, "वह अथक है और उसके पास सोने का दिल है। वह सोना है! शमशेरा ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है। 22 जुलाई को अपने नजदीकी थिएटर में YRF50 के साथ शमशेरा का जश्न मनाएं।" बता दें, इस फिल्म में वाणी कपूर सोना का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर:

बता दें कि, फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आने वाले है। यह पहली बार है, जब रणबीर किसी फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे। उनके एक किरदार का नाम शमशेरा है, तो दूसरे किरदार का नाम बल्ली है। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने कड़ी मेहनत की है। रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए तलवार चलाने से लेकर घुड़सवारी तक सीखी है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म:

जानकारी के लिए बता दें कि, मेकर्स ने फिलहाल फिल्म का टीजर जारी किया है। इस फिल्म का ट्रेलर 24 जून को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में वाणी कपूर एक नचनियां के रोल में नजर आएंगी, जिन पर डकैत शमशेरा का दिल आ जाता है। इसके लिए वाणी कपूर ने कथक की प्रोफेशन ट्रेनिंग ली है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही 'शमशेरा' को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये एक पीरियड ड्रामा एक्शन फिल्म होगी। ये फिल्म 22 जुलाई को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com