करण जौहर की फिल्म 'स्क्रू ढीला' में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ
करण जौहर की फिल्म 'स्क्रू ढीला' में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफSocial Media

करण जौहर की फिल्म 'स्क्रू ढीला' में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, धमाकेदार एक्शन वीडियो आया सामने

निर्माता और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी अगली फिल्म 'स्क्रू ढीला' (Screw Dheela) की घोषणा कर दी है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Screw Dheela Teaser: बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने आज सोमवार 25 जुलाई को अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। करण जौहर की अगली फिल्म का नाम 'स्क्रू ढीला' (Screw Dheela) है। इस फिल्म में युवा अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहें हैं।

करण जौहर ने शेयर किया पोस्ट:

बता दें कि, निर्माता करण जौहर ने बीते दिन जानकारी दी थी कि, वो आज सोमवार एक बड़ा धमाका करने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी भी दी थी। अब अपने वादे के मुताबिक, करण जौहर ने फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'स्क्रू ढीला' का टीजर शेयर किया है। इस टीजर में टाइगर श्रॉफ एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

क्या दिखाया है टीजर में:

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्क्रू ढीला' का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। करण जौहर ने अनाउंसमेंट के साथ टाइगर श्रॉफ का एक एक्शन वीडियो भी शेयर किया है। फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टीजर वीडियो की शुरुआत में अभिनेता टाइगर कई गुंडो से घिरे नजर आ रहे हैं। वह उन लोगों से कहते हैं कि, वह एक पीटी टीचर हैं उसके बाद उन्हें वो लोग मारते हैं। उसके बाद एक लड़की की आवाज आती है, जो उन गुंडों की कैद में होती है। उसकी आवाज सुनकर टाइगर का दिमाग खराब हो जाता है और वह अपने असली अवतार में आ जाते हैं और सभी को मारते हुए दिखाई दे रहें हैं। टीजर में टाइगर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उस लड़की का चेहरा नहीं दिखाया गया है।

आपको बता दें कि, पिछले दिनों खबर आई थी कि, टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक फिल्म में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। हालांकि, फिल्म के टीजर में रश्मिका मंदाना की झलक नहीं दिखाई गई है। हो सकता है कि, वीडियो में नजर आई लड़की वही हों और मेकर्स उनका कैरेक्टर को बाद में इंट्रोड्यूस करें। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करने वाले हैं और इसके डायरेक्टर शशांक खेतान होंगे। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co