बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर
बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलरSocial Media

बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर, वीडियो देख झूम उठे एक्टर के फैंस

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।फिल्म के ट्रेलर को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, फिल्म को लेकर फैंस के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है। उनकी यह फिल्म कल 17 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और वो शाहरुख खान की राह पर निकल पड़े हैं। ऐसे में एक्टर ने फिल्म का प्रमोशन दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर दुबई के बुर्ज खलीफा तक किया है।

बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया शहजादा का ट्रेलर:

कार्तिक आर्यन अपनी मूवी शहजादा का प्रमोशन पूरे भारत में कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक ने दिल्ली के इंडिया गेट पर फिल्म का प्रमोशन किया था ओर अब विदेश में भी कार्तिक आर्यन अपना जलवा बिखेर रहे हैं। बता दें, फिल्म के ट्रेलर को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है। कार्तिक आर्यन बुधवार को दुबई में मौजूद थे।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो:

बता दें कि, दुबई के बुर्ज खलीफा से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए हैं। इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि, कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में बुर्ज खलीफा 'शहजादा' का ट्रेलर चलते दिख रहा है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद हैं। सामने आए इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए कार्तिक की तारीफ कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उनकी तुलना शाहरुख खान से कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, कार्तिक आर्यन इस मूवी में बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में एक्टर ने अपनी जी जान लगा दी है।उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को 10 फरवरी से टाल कर 17 फरवरी कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पठान की वजह से ऐसा किया गया था। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में कार्तिक और कृति सेनन के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर नजर आएंगे। रोहित धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का म्यूजिक प्रितम ने दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com