कल रिलीज होगा विजय देवराकोंडा की फिल्म 'Liger' का ट्रेलर, खास मेहमान होंगे रणवीर सिंह

अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'लिगर' (Liger) के ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।
कल रिलीज होगा विजय देवराकोंडा की फिल्म 'Liger' का ट्रेलर
कल रिलीज होगा विजय देवराकोंडा की फिल्म 'Liger' का ट्रेलरSocial Media

राज एक्सप्रेस। अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'लिगर' (Liger) अगले महीने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से ये फिल्म चर्चा में है। फैंस इस फिल्म से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच इस फिल्म से एक जानकारी सामने आई है। खबर आई है कि, विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लिगर' का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए दी है।

कल रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर:

फिल्म ‘लाइगर’ के ट्रेलर को कल यानी गुरुवार 21 जुलाई को हैरदाबाद और मुंबई में रिलीज किया जाएगा। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम हैंडल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "बस एक और रात का इंतजार! और Liger का Trailer आउट हो जाएगा। कल सुबह 9.30 बजे सभी भाषाओं में!"

मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें अभिनेता विजय देवरकोंडा को पीछे से दिखाया गया है, इसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। पोस्टर पर फिल्म के ट्रेलर रिलीज करने की जानकारी दी गई है।

ट्रेलर लॉन्च में रणवीर सिंह होंगे खास मेहमान:

बता दें कि, कल 22 जुलाई को Liger फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। इस ट्रेलर लॉन्च के लिए मेकर्स ने फैंस के लिए एक जबरदस्त सरप्राइज प्लान किया है। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी शामिल होने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। इनके साथ ही मुंबई के कार्यक्रम में फिल्म के मुख्य कलाकारों के अलावा करण जौहर और निर्देशक पुरी जगन्नाथ भी मौजूद रहेंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म:

आपको बता दें कि, पुरी जगंनाध के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म में दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन काम कर रहे हैं। वो पहली बार किसी भारतीय फिल्म में काम करते दिखाई देंगे। इस फिल्म को हिन्दी और तमिल भाषाओं में बनाया गया है, जबकि इसे इन दोनों भाषाओं के अलावा कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स, चार्मी कौर, अपूर्व मेहता और हीरू यश जौहर द्वारा निर्मित किया गया है। ये फिल्म 25 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com