कोविड-19 के चलते रद्द हुआ विजय की Liger का टीजर रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा के फैंस के एक बुरी खबर सामने आई है। उनकी फिल्म Liger के टीजर की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने खुद जानकारी दी है।
कोविड-19 के चलते रद्द हुआ विजय की Liger का टीजर रिलीज
कोविड-19 के चलते रद्द हुआ विजय की Liger का टीजर रिलीजSocial Media

साउथ के सुपरस्टार एक्टर विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म Liger का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। ये फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में खबर आई थी कि, विजय के जन्मदिन के मौके पर यानी आज इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जाएगा। मगर आज टीजर को लॉन्च करना पोस्टपोन कर दिया गया। इसकी जानकारी मेकर्स ने खुद दी है।

Liger का टीजर हुआ पोस्टपोन:

बता दें कि, मेकर्स ने पहले ये फैसला लिया था कि, विजय के जन्मिदन पर उनकी आने वाली फिल्म Liger का टीजर लॉन्च किया जाएगा मगर ऐसा नहीं हुआ। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कोरोना महामारी। मेकर्स ने कोरोना की महामारी बढ़ने के कारण लाइगर के टीजर को लॉन्च करने का प्रोग्राम पोस्टपोन कर दिया है। यानी अब टीजर आगे की किसी डेट को रिलीज होगा। धर्मा प्रोडक्शन की ओर से एक स्टेटमेंट जारी कर इसके बारे में बताया गया है।

मेकर्स ने जारी किया स्टेटमेंट:

विजय देवरकोंडा, धर्मा प्रोडक्शन्स और पूरी कनेक्ट्स ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में लिखा है, "मौजूद हालातों में जहां देश चुनौतीपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है। हमारा पूरा उद्देश्य समाज की मदद करने का है और इसलिए हमने अपनी फिल्म 'Liger' के टीजर की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है।"

पोस्ट में आगे लिखा, "हम आशा करते हैं कि हम इसे जल्द ही अच्छे समय के साथ रिलीज करेंगे। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि, आपने इससे पहले विजय देवरकोंडा का ये रूप कभी नहीं देखा होगा और आपको निराशा नहीं होगी। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए और अपनों का ध्यार रखिए। एक-दूसरे की मदद करिए और सबसे पहले वैक्सीन लगवाइये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करिए और हम सभी इस लड़ाई में एक साथ हैं। हम जल्द ही सिनेमाघरों में मिलेंगे जब हम मजबूत और स्वस्थ होंगे। आपका विजय देवरकोंडा, धर्मा प्रोडक्शन और पुरी कनेक्ट्स।"

ये कलाकार आएंगे नजर:

बता दें कि, करण जौहर के प्रोड्क्शन की इस फिल्म को डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया है। बताया जा रहा है कि, इस फिल्म में विजय एक नए अंदाज में अंजर आएंगे जिसे देखकर दर्शक भी खुश हो जाएंगे। पूरी जगन्नाथ द्वारा ली गई इस फिल्म में अनन्या पांडे, रम्या कृष्णन, रोनित रॉय, मकरंद देशपांडे और गेटअप श्रीनू लीड रोल में हैं। खास बात ये है कि फिल्म को पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जायेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com