अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से जुड़ा ज़ी स्टूडियोज़, सामने आई फोटो

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' से जुड़ी जानकारी सामने आई है। हाल ही में खबर आई है कि, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' के साथ अब ज़ी स्टूडियोज़ का नाम भी जुड़ चुका है।
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से जुड़ा ज़ी स्टूडियोज़
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से जुड़ा ज़ी स्टूडियोज़Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय फिलहाल 'राम सेतु' की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन वह कोरोना संक्रमित हो गए जिससे फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। 'राम सेतु' में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। इसी बीच अक्षय की एक और फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है। हाल ही में खबर आई है कि, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' के साथ अब ज़ी स्टूडियोज़ का नाम भी जुड़ चुका है।

तरण आदर्श ने दी जानकारी:

ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अगली फिल्म रक्षा बंधन के लिए कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है। साथ ही सेट से अक्षय कुमार और आनंद एल राय की एक तस्वीर शेयर की है।

तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "आनंद एल राय-ज़ी ने हाथ मिलाया, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षा बंधन को आनंद एल राय डायरेक्टर करेंगे। अभी फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म को कलर येलो प्रोडक्शन और केप ऑफ गुड फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।"

पहले भी कर चुके हैं ज़ी स्टूडियोज़ के साथ काम:

बता दें कि, अभिनेता अक्षय कुमार ने ज़ी स्टूडियोज़ के साथ पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने ज़ी स्टूडियोज़ के साथ मिलकर फिल्म 'रुस्तम', 'केसरी' और 'गुड न्यूज़' जैसी हिट फिल्म दी है अब आगे फिर एक बार 'रक्षा बंधन' के साथ सफल सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल रक्षा बंधन त्योहार के मौके पर हुई थी, साथ ही एक पोस्टर लॉन्च किया गया था। अभी ये प्रोजेक्ट प्री-पोडक्शन स्टेज में है। हालांकि इस फिल्म में अक्षय कुमार के ऑपोजिट कौन सी एक्ट्रेस नजर आएंगी इस बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर अभिनेता अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार 'राम सेतु', 'पृथ्वीराज', 'बेल बॉटम', 'बच्चन पांडे' और 'रक्षा बंधन' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com