नए गाने में इस अंदाज में नजर आएंगी नोरा फतेही, सामने आया फर्स्ट लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी-जाती हैं। हाल ही में उनके नए गाने 'छोड़ देंगे' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। ये गाना 4 फरवरी को रिलीज होगा।
नए गाने में इस अंदाज में नजर आएंगी नोरा फतेही, सामने आया फर्स्ट लुक
नए गाने में इस अंदाज में नजर आएंगी नोरा फतेही, सामने आया फर्स्ट लुकSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी-जाती हैं। नोरा फतेही अपने डांस वीडियो की वजह से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। नोरा एक और म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी आने वाले म्यूजिक वीडियो 'छोड़ देंगे' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। सॉन्ग दिल टूटने और बदला लेने पर सेट किया गया है और इसका थीम रेड है। 'छोड़ देंगे' का फर्स्ट लुक काफी धमाकेदार लग रहा है, क्योंकि इसमें नोरा का लुक अब तक के सभी लुक से काफी अलग है। इसमें एक्ट्रेस बंजारा के लुक में नजर आ रही हैं।

सामने आया नोरा के गाने का पोस्टर:

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने वाले म्यूजिक वीडियो 'छोड़ देंगे' का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसे सभी पसंद कर रहे हैं। सामने आए इस पोस्टर में नोरा फतेही बंजारा के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड कलर का लहंगा और हेवी जूलरी पहनी हुई हैं।

टी-सीरीज ने भी दी जानकारी:

खबरों के अनुसार, गाने की शूटिंग राजस्थान में हुई थी। नोरा के लुक की बात करें तो वह बेमिसाल नजर आ रही हैं। इस गाने में नोरा फतेही, ग्लैमरस से एथरियल तक कई लुक्स में नजर आने वाली हैं। उनका फर्स्ट लुक शेयर करते हुए टी-सीरीज ने लिखा है, ''हमारी फेवरेट स्टनर नोरा फतेही हम आपको दोबारा अपने प्यार में पड़ने के लिए मजबूर करने को तैयार हैं। कुछ जल्द आने वाला है, जुड़े रहिए।''

कब रिलीज होगा गाना:

नोरा फतेही का नया गाना 'छोड़ देंगे' की पूरी शूटिंग राजस्थान में की गयी है और संगीत वीडियो अरविंद खैरा द्वारा निर्देशित है। वहीं गाने को योगेश दुबे ने लिखा है। नोरा का यह गाना 4 फरवरी को रिलीज होने वाला है।

वहीं अगर नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने जॉन की अन्य फिल्म 'बटला हाउस' में 'ओ साकी साकी' गाने में काम किया था। नोरा, अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में काम कर रही हैं। इस फिल्म से जुड़ा नोरा फतेही का एक क्लिप भी वायरल हुआ था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com