'तड़प' का नया सॉन्ग 'Hoye Ishq Na' हुआ रिलीज, इश्क की हदें पार करते दिखे अहान शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की फिल्म 'तड़प' (Tadap) का नया गाना 'होए इश्क ना' (Hoye Ishq Na) रिलीज कर दिया गया है।
'तड़प' का नया सॉन्ग 'Hoye Ishq Na' हुआ रिलीज, इश्क की हदें पार करते दिखे अहान शेट्टी
'तड़प' का नया सॉन्ग 'Hoye Ishq Na' हुआ रिलीज, इश्क की हदें पार करते दिखे अहान शेट्टीSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'तड़प' (Tadap) में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना ‘होए इश्क ना’ (Hoye Ishq Na) रिलीज किया है। अहान और तारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

'होए इश्क ना' हुआ रिलीज:

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' का नया गाना ‘होए इश्क ना’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया में इश्क का जुनून और हर पार करने वाला प्यार देखने को मिल रहा है। वहीं अहान जुनूनी इश्क की हदें पार करते दिखाई दे रहे हैं। गाने में पागलपन तरीके के इश्क को दर्शाया गया है। वीडियो में अहान का रोंगटे खड़े करने वाला रोल दिखाई दे रहा है।

इस दिन रिलीज होगी ‘तड़प’:

बता दें कि, तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्म 'तड़प' को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। वो अपनी फिल्म का जोरो-शोरो से प्रमोशन करने में लगी हुईं हैं। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ‘तड़प’ 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये कलाकार आएंगे नजर:

बता दें कि, मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘तड़प’ में अहान शेट्टी, तारा सुतारिया के अलावा सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और फिल्म में आत्मीय संगीत प्रीतम द्वारा दिया गया है।

तेलुगू फिल्म की रीमेक है 'तड़प':

आपको बता दें कि, 'तड़प' रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जो 2018 की तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' का रीमेक है। फिल्म 'आरएक्स 100' को रीमेक करने का ऐलान मार्च 2019 में किया गया था। तेलुगू वर्जन में कार्तिकेय और पायल राजपूत मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म ने यहां जोरदार सफलता हासिल की थी। वहीं 'तड़प' फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com