अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का पहला गाना 'जागो-जागो बकरे' हुआ रिलीज

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों 'पुष्पा' (Pushpa) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का पहला गाना 'जागो-जागो बकरे' (Jago-Jago Bakre) रिलीज हो गया है।
फिल्म 'पुष्पा' का पहला गाना 'जागो-जागो बकरे' हुआ रिलीज
फिल्म 'पुष्पा' का पहला गाना 'जागो-जागो बकरे' हुआ रिलीजSocial Media

साउथ के जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने को रिलीज कर दिया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा का पहला गाना 'जागो-जागो बकरे' आखिरकार रिलीज हो गया है।

कैसा है गाना:

गाने में अल्लू अर्जुन का लुक बेहद खतरनाक दिख रहा है। वो एक लॉरी ड्राईवर के रोल में नजर आ रहे हैं, जो घने जंगल का राजा दिखाई दे रहा है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत मशहूर साउथ संगीतकार देवी प्रसाद सिंह ने दिया है। इस गाने को 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है।

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर गाने से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। पहले सिंगल को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा है, "यहाँ यह है #Pushpa का पहला सिंगल अब रिलीज हो गया है!" गाना रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

इन भाषाओं में रिलीज हुआ गाना:

अल्लू अर्जुन की फिल्म का यह गाना पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। 'जागो जागो बकरे' गाने को विशाल ददलानी ने हिंदी भाषा में, तेलुगु में शिवम ने, तमिल में बेनी दयाल ने, कन्नड़ में विजय प्रकाश ने, मलयालम में राहुल नांबियार ने गाया है। इस सांग के टीज़र सामने के बाद प्रशंसक इस गाने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म:

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'पुष्पा' दो भागों में बनाई जाएगी। पहला भाग क्रिसमस (25 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। ये फिल्म आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगा। फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन लाल चंदन के तस्कर पुष्पा राज की भूमिका में नजर आएंगे। 'पुष्पा' में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन को देहाती लुक में देखने के लिए प्रशंसक पहले से ही उत्साहित हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com