Bhoot Police का गाना 'मुझे प्यार प्यार है' रिलीज, अर्जुन और यामी की रोमांटिक केमिस्ट्री

हाल ही में फिल्म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) का गाना 'मुझे प्यार प्यार है' (Mujhe Pyaar Pyaar Hai) रिलीज किया गया है, जिसे अर्जुन कपूर और यामी गौतम पर फिल्माया गया है।
Bhoot Police का गाना 'मुझे प्यार प्यार है' रिलीज
Bhoot Police का गाना 'मुझे प्यार प्यार है' रिलीजSudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी समय अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया है। गाने का नाम है 'मुझे प्यार प्यार है' (Mujhe Pyaar Pyaar Hai)। इस गाने में अर्जुन कपूर और यामी गौतम बेहद रोमांटिक अंदाज में दिख रहें हैं। गाने को अरमान मलिक और श्रेया घोषाल ने गाया है।

कैसा है गाना:

रिलीज हुए गाने की बात करें, तो 'मुझे प्यार प्यार है' गाना अर्जुन कपूर और यामी गौतम पर फिल्माया गया है। गाने में अर्जुन कपूर और यामी गौतम दोनों की ही केमिस्ट्री काफी खूबसूरत नजर आ रही है। गाने में यामी और अर्जुन का लुक भी बेहद खास नजर आ रहा है। गाने को खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। इस गाने को अर्जुन कपूर और यामी गौतम के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने गाने का लिंक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। बता दें, हाल ही में कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। हाल ही में कुछ दिनों पहले फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया गया था।

ये कलाकार भी आएंगे नजर:

बता दें कि, हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के अलावा यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडीज, जावेद जाफ़री और जेमी लीवर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को पवन कृपलानी ने डायरेक्ट किया है। रमेश तोरानी, अक्षय पुरी इसके प्रोड्यूसर हैं, जबकि जया तोरानी इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं।

पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म COVID-19 महामारी को देखते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म को 17 सितंबर को रिलीज किया जायेगा। खास बात यह है कि, यह फिल्म अर्जुन कपूर की पहली हॉरर कॉमेडी और सैफ, यामी और जैकलीन के साथ उनकी पहली फिल्म है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com