बादशाह और सहदेव दिर्दो का गाना Bachpan Ka Pyar हुआ रिलीज, देखें Video

मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) और सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) का एलबम 'बचपन का प्‍यार' (Bachpan Ka Pyar) रिलीज हो गया है। इस गाने को बादशाह ने क्रिएट किया है।
बादशाह और सहदेव दिर्दो का गाना Bachpan Ka Pyar हुआ रिलीज
बादशाह और सहदेव दिर्दो का गाना Bachpan Ka Pyar हुआ रिलीजSocial Media

इन दिनों सोशल मीडिया पर 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyar) गाना सुर्खियों में बना हुआ है। छत्‍तीसगढ़ के सहदेव की आवाज में गाया गया गाना 'बचपन का प्‍यार' सबकी जुबान पर है। मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) और सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) का एलबम 'बचपन का प्‍यार' बादशाह के यू-ट्यूब हेंडल पर लांच कर दिया गया है। इस गाने को बादशाह ने क्रिएट किया है। ये गाना काफी समय से चर्चा में बना हुआ है।

कैसा है गाना:

'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyaar) गाने में सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) ने बादशाह (Badshah) संग परफॉर्म भी किया है। गाने को रिजीज हुए कुछ ही देर हुआ है और यह यूट्यूब पर ट्रेंड में बना है। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहें हैं। इस गाने में रैप के जरिए बचपन से लेकर बड़े होने तक की लव स्टोरी को दिखाया गया है। बादशाह और सहदेव दिर्दो ने इस गाने की शूटिंग चंडीगढ़ में की है। इसके लिए सहदेव पिछले दिनों चंडीगढ़ गए थे। इसके अलावा मुंबई के रियलिटी शो में भी सहदेव शामिल हो चुके हैं।

बादशाह ने शेयर किया पोस्ट:

गाना रिलीज होने के बाद रैपर बादशाह ने अपने सोशल मीडिया पर सहदेव के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, "जब वह मुझसे पहली बार मिले तो अपने गांव से मेरे लिए एक तोहफा लेकर आए। यह मेरे पास सबसे कीमती चीजों में से एक है। मैं सहदेव के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और हम सुनिश्चित करेंगे कि ये बचपन का प्यार दुनिया कभी भूल न पाए।"

बादशाह ने लिया गाना रिकॉर्ड करने का फैसला:

बता दें कि, इस गाने को सुकमा के रहने वाले बालक सहदेव दिर्दो ने अपने स्कूल में 2 साल पहले गाया था। सहदेव दिर्दो ने साल 2019 में अपने स्कूल में बचपन का प्यार गाया था और उनके टीचर ने इसको रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद यह बॉलीवुड रैंपर बादशाह तक पहुंचा। इससे बादशाह बेहद प्रभावित हुए, उन्होंने सहदेव को चंड़ीगढ़ बुला लिया। जहां बादशाह ने उसके साथ गाना रिकॉर्ड किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co