भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'माई फर्स्ट वेलेंटाइन' हुआ रिलीज

सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए गाने 'माई फर्स्ट वेलेंटाइन' के चलते चर्चा में बनी हुईं हैं। अक्षरा के इस गाने को रिलीज कर दिया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
अक्षरा सिंह का नया गाना 'माई फर्स्ट वेलेंटाइन' हुआ रिलीज
अक्षरा सिंह का नया गाना 'माई फर्स्ट वेलेंटाइन' हुआ रिलीजSocial Media

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए गाने 'माई फर्स्ट वेलेंटाइन' को चलते चर्चा में बनी हुईं हैं। अक्षरा के इस गाने को रिलीज कर दिया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह ने यह गाना अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिस पर उनके फैंस के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। उनका ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

अक्षरा सिंह ने दी अपनी आवाज:

बता दें कि, वेलेंटाइन डे का ये पहला गाना है, जिसे अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि, "प्रेम शाश्वत है। मेरा यह गाना उन प्यार करने वालों के लिए है, जो सही मायने में एक दूसरे से प्रेम करते हैं। उन्हें यह गाना खूब पसंद भी आने वाला है। यह बेहद रोमांटिक गाना है। उम्मीद करती हूं कि, मेरे यह गाना आपके वेलेंटाइन के लिए यादगार हो जाए।"

गौरतलब है कि, अक्षरा सिंह के इस वेलेंटाइन स्पेशल गाने का लिरिक्स अजय बच्चन ने तैयार किया है, म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। इस वीडियो का निर्देशन पंकज सोनी और कोरियोग्राफर संजय कोर्व द्वारा किया गया है। अक्षरा सिंह के फैंस जहां इस गाने के पसन्द कर रहे हैं, वहीं उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्हें लोग खूब प्यार भी दे रहे हैं। बता दें, अक्षरा लगभग सभी ओकेजन के मौके पर अपने गाने रिलीज करती हैं।

आपको बता दें कि, भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह हाल ही में रितेश पांड के साथ आए अपने एक और गाने को लेकर सुर्खियों में बनी रही हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'दबंग दामाद' का है, जिसके बोल हैं, 'दुगो एतवार होई तहिया। इस गाने को रितेश पांडेय ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। इसके अलावा अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com