बादशाह के 'पानी पानी' का भोजपुरी वर्जन हुआ रिलीज, दिखी खेसारी और अक्षरा की कैमिस्ट्री

बादशाह (Badshah) का हिट गाना 'पानी पानी' (Pani Pani) का भोजपुरी वर्जन रिलीज कर दिया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नजर आ रही हैं।
Bhojpuri version of Badshah Pani Pani released
Bhojpuri version of Badshah Pani Pani releasedSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने रैपर बादशाह (Badshah) का हिट गाना 'पानी पानी' (Pani Pani) का भोजपुरी वर्जन बनाया गया है, जिसे आज रिलीज कर दिया गया है। गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। ये गाना आज सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नजर आ रही हैं। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहें हैं।

बता दें कि, 'पानी पानी' के भोजपुरी वर्जन में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह गाने में सिग्नेचर हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस गाने में अपने गानों में स्वैग के लिए मशहूर बादशाह भी रैप करते हुए नजर आ रहें हैं। गाने में तीनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। भोजपुरी सॉन्ग 'पानी पानी' को खेसारी लाल यादव, बादशाह और रिनी चंद्रा ने अपनी शानदार आवाज दी है।

'पानी पानी' का भोजपुरी वर्जन को फैंस खूब पसंद कर रहें हैं। गाने के लेखक अजित मंडल हैं और इसका म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। 'पानी पानी' वीडियो का डायरेक्शन स्वरूप राज मेदरा ने किया है। इसके गाने के कोरियोग्राफर स्वरूप राज मेदरा ही हैं। रैप कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है।

खेसारीलाल यादव ने कही यह बात:

पानी पानी भोजपुरी गाने का प्रीमियर सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा बनारस के होटल ताज में किया गया। गाने के लॉन्चिंग के दौरान बात करते हुए खेसारीलाल यादव ने कहा कि, "पानी पानी साल का सबसे बड़ा हिंदी गाना है और इसे भोजपुरी में फिर से तैयार करने का बेहतनी अनुभव रहा। जब सारेगामा हम भोजपुरी ने मुझसे भोजपुरी वर्जन करने के लिए संपर्क किया, तो मैंने एक दम हाँ कर दिया। अक्षरा और बादशाह भाई के साथ ये गाना और भी खास बन गया। मुझे लगता है कि, यह भोजपुरी संगीत का सबसे बड़ा गाना होने जा रहा है।"

'पानी पानी' गाना में जैकलीन आई थी नजर:

वहीं आपको बता दें कि, 'पानी पानी' गाना सबसे सुपरहिट गानों में से एक है। बादशाह के साथ गाने में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थीं और इस गाने को आस्था गिल ने गाया है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 600 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co