हिमेश रेशमिया के 'सुरूर 2021' का पहला गाना रिलीज, पुराने अंदाज में आए नजर

बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया एक बार फिर पुराने अंदाज में दर्शकों के सामने लौट आए हैं। अब हिमेश 'सुरूर 2021' लेकर आए हैं, जिसका पहला गाना आज रिलीज हो गया है।
हिमेश रेशमिया के 'सुरूर 2021' का पहला गाना रिलीज
हिमेश रेशमिया के 'सुरूर 2021' का पहला गाना रिलीजSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया ने साल 2006 में अपनी डेब्यू एल्बम 'आप का सुरूर' रिलीज की थी, जो जबरदस्त हिट रही। ये जबरदस्त सॉन्ग इतना हिट हुआ था कि हर किसी ज़ुबां पर इसी गाने के बोल होते थे। अब इस एल्बम के 15 सालों बाद हिमेश 'सुरूर 2021' लेकर आए हैं। बीते दिन उन्होंने 'सुरूर 2021' का फर्स्ट लुक जारी किया था, अब इसका पहला गाना रिलीज हो चुका है।

हिमेश का नया गाना रिलीज:

हिमेश रेशमिया ने काफी समय बाद अपना नया एलबम सॉन्ग रिलीज किया है, जिसका नाम 'सुरूर तेरा हो गया' है। इस गाने को आज 2 घंटे पहले हिमेश रेशमिया ने अपने यूट्यूब चैनल 'हिमेश रेशमिया मेलोडीज़' पर लॉन्च किया है। जिसे अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

पुराने अंदाज में दिखे हिमेश रेशमिया:

इस गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर हिमेश ने 9 जून को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और उसे भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हिमेश के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने जमकर अपना प्यार बरसाया था। बता दें, गाने हिमेश रेशमिया अपने पहले वाले अंदाज में ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने वैसे ही कैप और काला चश्मा लगाया हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो में हिमेश रेशमिया के साथ-साथ एक्ट्रेस उदिती सिंह भी नजर आ रही हैं।

बता दें कि, हिमेश रेशमिया ने साल 1998 में 'प्यार किया तो डरना क्या' में म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इससे इतर उन्होंने साल 2007 में 'आपका सुरूर' फिल्म से डेब्यू किया है। हिमेश रेशमिया ने बतौर सिंगर 'आशिक बनाया आपने' के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड भी मिला था। हिमेश रेशमिया इन दिनों 'इंडियन आइडल' में जज के तौर पर नजर आ रहें हैं। आखिरी बार उनको बड़े पर्दे पर बीते साल 'हैपी हार्डी और हीर' में देखा गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co