नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' हुआ रिलीज

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को लेकर फैंस के काफी बज बना हुआ था।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' हुआ रिलीज
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' हुआ रिलीजSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को लेकर फैंस के काफी बज बना हुआ था। नेहा कक्कड़ ने कुछ दिनों पहले इस गाने का पोस्टर जारी किया था, जिसमें नेहा का बेबी बंप नजर आ रहा था। पोस्टर के बाद से नेहा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने तूल पकड़ लिया था। बाद में यह बात सामने आई कि, नेहा और रोहनप्रीत का नया गाना रिलीज होने वाला है, जिसका यह पोस्टर था। गाने में नेहा कक्कड़ एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं। वहीं, रोहनप्रीत सिंह उनका ख्याल रख रहे हैं।

कैसा है गाना:

रिलीज हुई इस नए गाने में दो प्रेमियों की कहानी दिखाई गई है, जिसमें इमोशनल एंगल भी दिखाया गया है। नेहा प्रेमिका के और रोहनप्रीत प्रेमी और बेटे के डबल रोल में नजर आ रहे हैं। बचपन से लेकर बड़े होने तक यह कपल हर पल एक-दूसरे के साथ रहे। शादी के बाद नेहा प्रेग्नेंट हो जाती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान एक एक्सीडेंट में रोहनप्रीत की मौत हो जाती है। नेहा अकेले ही बेटे को पालकर बड़ा करती हैं। बेटा अपने पापा का ही हमशक्ल है। बचपन से शुरू होकर बुढ़ापे तक जाती है। 3 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो सॉन्ग में नेहा तीन रूप में नजर आ रही हैं।

इस गाने को खुद ने नेहा कक्कड़ ने गाया है। वहीं गाने के लिरिक्स बाबू ने लिखे है, जबकि गाने में म्यूजिक देने का काम रजत नागपाल ने किया है। नेहा और रोहनप्रीत का यह दूसरा वीड‍ियो है, जिसमें दोनों एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले उनका एक और वीड‍ियो 'नेहू दा व्याह' रिलीज हुआ था। वीड‍ियो में शादी के प्रपोजल से लेकर शादी तक की उनकी कहानी मौजूद थी। उस वीड‍ियो के रिलीज के बाद उनकी रियल शादी भी हुई।

बता दें कि, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी 24 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई थी। शादी से पहले नेहा और रोहनप्रीत ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। रोहनप्रीत सिंह से पहले नेहा ने लगभग 4 साल तक ऐक्टर हिमांश कोहली को डेट किया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। नेहा कक्कड़ ने जहां अपनी आवाज और गाने के दम पर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है, तो वहीं रोहनप्रीत सिंह ने भी अपने सिंगिंग के टैलेंट के जरिए लोगों का दिल जीता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co