'लाइगर' का गाना 'Waat Laga Denge' हुआ रिलीज
'लाइगर' का गाना 'Waat Laga Denge' हुआ रिलीजSocial Media

'लाइगर' का गाना 'Waat Laga Denge' हुआ रिलीज, विजय देवरकोंडा ने खुद गाया ये गाना

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों फिल्म 'लाइगर' (Liger) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गाना 'वाट लगा देंगे' (Waat Laga Denge) रिलीज किया गया है।

राज एक्सप्रेस। जाने-माने अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) जल्द ही फिल्म 'लाइगर' (Liger) में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रोजाना ही इस फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आ रही हैं, जिसके चलते ये खूब सुर्खियों में भी बने हुए है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गाना 'वाट लगा देंगे' (Waat Laga Denge) रिलीज किया गया है।

'वाट लगा देंगे' हुआ रिलीज:

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का गाना 'वाट लगा देंगे' रिलीज कर दिया गया है। रिलीज हुए इस गाने में लाइगर के हकलाने को स्टाइल से गाने में कन्वर्ट किया है। गाने में विजय की जर्नी दिखाई है कि, कैसे वह स्ट्रीट फाइटर से देश के लिए फाइट करने जाता है। गाने के लिरिक्स और एक्शन सीन के साथ जो मजेदार है, वो कैमरा वर्क। पब्लिक जो डांस करते दिख रही है, वो सीन काफी मजेदार है।

विजय देवरकोंडा ने गाया है गाना:

बता दें कि, रिलीज हुए फिल्म 'लाइगर' के गाने 'वाट लगा देंगे' को विजय देवरकोंडा ने खुद ही गाया है। गाने के लिरिक्स फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने लिखे हैं और गाने को सुनील कश्यप ने कम्पोज किया है। इस गाने को हिंदी और तेलुगू दो भाषाओं में रिलीज किया गया है। गाने में विजय देवरकोंडा जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में विजय देवरकोंडा जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं।

पहली बार दिखेगी अनन्या और विजय की जोड़ी:

आपको बता दें कि, 'लाइगर' में पहली बार अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है, वहीं फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है। बता दें, ये फिल्म हिंदी के अलावा अन्य चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म में जाने-माने बॉक्सर माइक टायसन भी नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि, फिल्म में माइक टायसन का एक्शन भी देख सकते हैं। ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co