मनोज बाजपेयी का म्यूजिक वीडियो 'बम्बई में का बा' का टीजर आउट

अनुभव सिन्हा ने अपने बनारस मीडियावर्क्स बैनर तले एक भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'बंबई में का बा' बनाया है, जिसमें मनोज बाजपेयी नजर आएंगे। इस गाने का टीज़र जारी हो गया है।
मनोज बाजपेयी का म्यूजिक वीडियो 'बम्बई में का बा' का टीजर आउट
मनोज बाजपेयी का म्यूजिक वीडियो 'बम्बई में का बा' का टीजर आउटSocial Media

अभिनेता मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्मों में निभाए उनके रोल अक्सर ही यादगार बन जाते हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिलों जितने वाले मनोज बाजपेयी इन दिनों अपने रैप को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। बता दें कि, बिहार से ताल्लुक रखने वाले निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा ने अपने प्रोडक्शन बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत एक भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'बंबई में का बा' बनाया है। जिसमें मनोज बाजपेयी नजर आएंगे। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने इसका टीजर शेयर किया है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

मनोज बाजपेयी ने शेयर किया टीज़र:

अभिनेता मनोज बाजपेयी के 'बंबई में का बा' के रैप का टीजर तेजी से वायरल हो रहा है। मनोज बाजपेयी का देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर किया है। उन्होंने टीज़र शेयर करते हुए लिखा है, "ब्रेकिंग! प्रवासियों की दशा पेश करता आपके लिए एक भोजपुरी रैप। सही मायने में मैंने थोड़ा सा गाया है। सुनना, गाने का कॉन्सेप्ट सागर और वीडियो हमारे साथी अनुभव सिन्हा का है। आ गईल अपने के दुआरे, टीजर है गाना जल्द ही आएगा।"

कैसा है गाना:

बनारस बिट के बैनर तले बने इस गाने का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। 'बंबई में का बा' नाम के इस गाने के टीज़र में सिर्फ मनोज बाजपेयी की आवाज़ सुनाई देती है। गीत "बंबई में का बा" को कोरोनावायरस महामारी के बीच में एक दिन में शहर के एक स्टूडियो में शूट किया गया था। टीज़र के आखिरी में मनोज बाजपेयी एक मुंबई व्बॉय के लुक में नज़र आ रहे हैं।

गाने को लेकर अनुभव सिन्हा ने कही यह बात:

इस गाने को लेकर अनुभव सिन्हा ने कहा, "मैं सबसे लंबे समय से एक भोजपुरी गाना करना चाहता था। मैं 70 के दशक से भोजपुरी माहौल में बड़ा हुआ हूं और बहुत से लोगों को अब भी एहसास नहीं है कि उन दिनों, भोजपुरी संगीत बहुत उत्तम दर्जे का हुआ करता था। अनुभव का कहना है कि, लेकिन अब पिछले 25-30 वर्षों में, भोजपुरी संगीत डबल मीनिंग और अर्थहीन बन गए हैं। पिछले 10 वर्षों से, मैं एक उत्तम दर्जे का, सार्थक गीत के साथ भोजपुरी संगीत को पुनर्जीवित करना चाहता हूं, जिसे सभी पीढ़ियां मिलकर एन्जॉय कर सकती हैं।"

संगीत वीडियो 'बम्बई में का बा' के लिए बहुमुखी अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ उनके सहयोग के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा, "एक सुबह, मनोज ने मुझे एक भोजपुरी गीत भेजा और वे चाहते थे कि, मैं इसे सुनूं। तब तक मैंने यह गीत बंबईया में का बा पहले से ही बना लिया था और मुझे लगा कि, मनोज को इस गाने को आवाज देनी चाहिए और इसमें नजर आना चाहिए। लेकिन मैं इसके बारे में निश्चित नहीं था, इसलिए उनसे संपर्क नहीं साधा। फिर एक दिन, उन्होंने मुझे एक अन्य भोजपुरी गाना भेजा और मैंने उनसे कहा कि, मैं नए जमाने के भोजपुरी गानों की तरह नहीं हूं और फिर मैंने उन्हें अपने इस गीत के बारे में बताया जो मैंने पहले ही बना लिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com