Nora Fatehi new song Kusu Kusu
Nora Fatehi new song Kusu Kusu Social Media

अपने नए गाने Kusu Kusu से धमाका करने के लिए तैयार हैं नोरा फतेही, कल होगा रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने नए 'Kusu Kusu' से धमाका करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। ये गाना कल रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की अच्छी डांसर्स में से एक हैं। नोरा फतेही ने खुद को डांस के मामले में कई बार साबित किया है। उन्होंने अपने डांस के जरिए बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। नोरा फतेही एक नए गाने में नजर आने वाली, जिसे कल रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी नोरा फतेही ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर कर ऐलान किया है।

इस गाने में आएंगी नजर:

बता दें कि, 'दिलबर' और 'साकी साकी' जैसे हिट गाने दे चुकी नोरा फतेही एक बार फिर जॉन अब्राहम (John Abraham) और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की आने वाली फिल्म 'सत्यमेव ज्यते 2' (Satyamev Jyate 2) में अपने आइटम नंबर और डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। इस गाने का टाइटल 'Kusu Kusu' है।

नोरा फतेही ने शेयर किया टीजर:

अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया पर अपने नए गाने 'Kusu Kusu' का टीजर शेयर किया है। गाने का टीजर वीडियो शेयर करते हुए नोरा ने अपने फैंस को और भी ज्यादा बेसब्र कर दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि, उनका ये गाना कल 10 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। सामने आये गाने के टीजर में नोरा Shimmery ड्रेस में जबरदस्त बैली मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। बता दें, नोरा इससे पहले रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव ज्यते' में आइम नंबर करती हुई नजर आईं थीं।

वहीं अगर फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के बारे में बात करें, तो फिल्म का निर्देशन मिलाप झावेरी ने किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार हीरोइन बनी हैं। फिल्म की कहानी के मुताबिक, इसमें जॉन अब्राहम के एक से ज्यादा किरदार में दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की प्रमुख भूमिकाओं में बनने वाली ये फिल्म एक्शन और देशभक्ति से लबरेज होगी। ये फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com