नोरा फतेही का गाना Zaalima Coca Cola हुआ रिलीज, डांस मूव्स देख फैंस हुए दीवाने

नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी-जाती हैं। हाल ही में उनका गाना 'ज़ालिमा कोका कोला' (Zaalima Coca Cola) रिलीज कर दिया गया है।
नोरा फतेही का गाना Zaalima Coca Cola हुआ रिलीज
नोरा फतेही का गाना Zaalima Coca Cola हुआ रिलीजSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी-जाती हैं। नोरा फतेही अपने डांस वीडियो की वजह से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। नोरा फतेही जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (Bhuj: The Pride Of India) में नजर आने वाली हैं। हिना रहमान का किरदार निभाने वाली नोरा फिल्म में जोरदार ठुमके भी लगाने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म से उनका गाना 'ज़ालिमा कोका कोला' (Zaalima Coca Cola) रिलीज कर दिया गया है। बीते दिन इस गाने का टीजर जारी किया गया था, अब ये गाना रिलीज हो गया है।

'ज़ालिमा कोका कोला' हुआ रिलीज:

फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से नोरा फतेही का डांस नंबर 'ज़ालिमा कोका कोला' अब रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रैक को 'साल का पार्टी नंबर' कहा जा रहा है और इसमें नोरा डांस करती नजर आ रही हैं, गाने में नोरा का डांस उनके पुराने हिट सॉन्ग 'दिलबर' की याद दिला रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस के डांस मूव्स बेहद बोल्ड हैं, जिस वजह से अब ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

श्रेया घोषाल ने गाया है ये गाना:

बता दें कि, नोरा फतेही के इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। इसके साथ ही इसे कंपोज तनिष्क बागची ने किया है। जहां इस गाने में नोरा का हमें वही पुराना अंदाज नजर आ रहा है। बीते रोज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने से जुड़ा एक रील पोस्ट किया था। इस रील में हमें नोरा फतेही के साथ-साथ गोविंदा और गणेश आचार्या भी नोरा के साथ थिरकते हुए नजर आए थे। बता दें, नोरा के इस गाने को कोरियोग्राफ भी गणेश आचार्य ने ही किया है।

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी फिल्म:

अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर लीड रोल में होंगे। फिल्म की कहानी साल 1971 भारत-पाक युद्ध पर भारतीय वायुसेना की जांबाजी पर आधारित है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com