Oscars 2023: गाने 'नाटु नाटु' को मिला बेस्ट ओरिजिनल सांग का अवार्ड
Oscars 2023: गाने 'नाटु नाटु' को मिला बेस्ट ओरिजिनल सांग का अवार्डSocial Media

Oscars 2023: गाने 'नाटु नाटु' को मिला बेस्ट ओरिजिनल सांग का अवार्ड, संगीतकार और गीतकार ने किया स्वीकार

भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना ‘नाटु नाटु’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जेतकर इतिहास रच दिया है।

राज एक्सप्रेस। मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा फिल्म अवार्ड शो 'ऑस्कर' का हर किसी को इंतजार रहता है। ऑस्कर अवॉर्ड 2023 पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस अवॉर्ड के विनर्स को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आज प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई।

‘नाटु नाटु’ गाने मिला बेस्ट ओरिजिनल सांग का अवार्ड:

बता दें कि, भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ का गाना ‘नाटु नाटु’ देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी चर्चित है। फिल्म और गाने ने कई रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं। इसी बिच खबर है कि, ‘आरआरआर’ का गाना ‘नाटु नाटु’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जेतकर इतिहास रच दिया है।

बता दें, इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है।

इस साल ऑस्कर्स अवार्ड की खास बात:

आपको बता दें कि, जबसे 95वें अकैडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 का आगाज हुआ है, उसके बाद से टीवी और सोशल मीडिया पर यह अवार्ड शो छाया हुआ है। लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के ढेरों सितारें पहुंचे हैं। खास बात ये है कि, ऑस्कर 2023 में जाने-माने हॉलीवुड के सितारों के बीच दीपिका पादुकोण भी चार चांद लगाती नजर आ रही हैं। बता दें, दीपिका इस साल प्रेजेंटर के तौर पर सेरेमनी का हिस्सा रहीं।

दीपिका पादुकोण ने की भारतीय गायकों की प्रस्तुति:

समारोह में भारतीय गायकों की प्रस्तुति की घोषणा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने की थी। दीपिका पादुकोण यहां ‘लुई विटॉन’ के काले रंग के बेहद सुंदर गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने एक शानदार हार पहना था। अभिनेत्री ने प्रस्तुति की घोषणा करते हुए कहा, "क्या आपको पता है 'नाटु' क्या है, अगर नहीं तो अब पता चल जाएगा। पेश है 'आरआरआर' से ‘नाटु नाटु’।" गीत की प्रस्तुति के लिए आयोजकों ने मंच पर गाने के सेट को दिखाने की कोशिश। इस गीत की शूटिंग यूक्रेन की राजधानी कीव स्थति राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि, तेलुगु गीत 'नाटु नाटु' के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है 'नाचना'। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com