रिलीज हुआ 'हम दो हमारे 2' का गाना Bansuri, कृति सेनन ने राजकुमार संग खूब किया डांस

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'हम दो हमारे दो' (Hum Do Hamare Do) का नया गाना 'बांसुरी' (Bansuri) रिलीज कर दिया गया है।
Hum Do Hamare 2 song Bansuri release
Hum Do Hamare 2 song Bansuri releaseSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हम दो हमारे दो' (Hum Do Hamare Do) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अब इस फिल्म का पहला गाना 'बांसुरी' (Bansuri) रिलीज किया गया है।

कैसा है गाना:

फिल्म 'हम दो हमारे 2' का नया गाना 'बांसुरी' (Bansuri) रिलीज कर दिया है। इस गाने में कृति सेनन, राज कुमार राव की बांसुरी धुन पर डांस करती नजर आ रही हैं। गाने में कृति सेनन और राज कुमार राव बेहद शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस को फिल्म 'हम दो हमारे 2' का ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। गाने को पीयूष-शाजिया ने कोरियोग्राफ किया है, शेली ने इस सॉन्ग को लिखा है और असीस कौर, आईपी सिंह, देव नेगी के साथ-साथ संगीतकार सचिन-जिगर ने गाया है।

सचिन जिगर ने कही यह बात:

कंपोजीशन के बारे में संगीतकार जोड़ी सचिन जिगर इस गाने के बारे में कहते हैं, "बांसुरी एक मजेदार ट्रैक है जो निश्चित रूप से युवाओं के बीच हिट होने वाला है। इस अनोखे, ताज़ा और आकर्षक गाने के लिए भारतीय बांसुरी के जादू को देसी बीट्स के आकर्षण के साथ मिश्रित किया है।"

कब रिलीज होगी फिल्म:

फिल्म 'हम दो हमारे दो' में एक ओर जहां राजकुमार राव और कृति सेनन की जोड़ी बनेगी तो वहीं दूसरी ओर फिल्म में परेश रावल, रत्ना पाठक शाह और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा है, जो ‘हम दो हमारे दो’ के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। यह फिल्म 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होने जा रही है।

फिर एक साथ दिखेंगे राजकुमार और कृति:

बता दें कि, राजकुमार राव और कृति सेनन की जोड़ी को सबसे पहले फिल्म 'बरेली की बर्फी' में देखा गया था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद राजकुमार फिल्म 'राब्ता' में कैमियो करते हुए दिखाई दिए थे। अब फैंस एक बार फिर से जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेकरार हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co