रणवीर सिंह की फिल्म '83' का गाना 'बिगड़ने दे' हुआ रिलीज, मस्ती करते दिखी क्रिकेट टीम

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म '83' का नया गाना 'बिगड़ने दे' (Bigdne De) रिलीज कर दिया गया है। गाने में रणवीर सिंह और उनकी टीम मैच और ट्रेवल करती हुई दिख रही है।
रणवीर सिंह की फिल्म '83' का गाना 'बिगड़ने दे' हुआ रिलीज
रणवीर सिंह की फिल्म '83' का गाना 'बिगड़ने दे' हुआ रिलीजSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '83' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। कबीर खान (Kabir Khan) द्वारा निर्देशित फिल्म '83' का नया गाना 'बिगड़ने दे' (Bigdne De) रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रणवीर सिंह और अन्य प्रतिभाशाली कलाकार नजर आ रहे हैं।

बेनी दयाल ने गाया है गाना:

बता दें कि, '83' का गाना 'बिगड़ने दे' का म्यूजिक एनर्जी से भरपूर है। गाने में क्रिकेट फील्ड में भारती खिलाड़ी के जज्बे को दिखाया गया है। गाने को बेनी दयाल ने गाया है और प्रीतम ने गाने को म्यूजिक दिया है। यह गीत भारतीय क्रिकेट टीम की भावना को प्रदर्शित करता है, जिसे रणवीर सिंह और उनकी टीम द्वारा चित्रित किया गया है। 'बिगड़ने दे' हमें इतिहास रचने से पहले टीम इंडिया की तैयारी और पर्दे के पीछे की मस्ती से रूबरू करवाता है।

कैसा है गाना:

वहीं अगर रिलीज हुए 'बिगड़ने दे' गाने की बात करें, तो गाने की शुरुआत इंडिया की जीत से होती है। इस जीत के बाद भारत क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमी फाइनल में पहुंच जाता है। गाने में आगे की तैयारियों और खिलाड़ियों को खुशी को दिखाया गया है। गाना काफी एनर्जेटिक है, गाने में रणीर सिंह से लेकर पंकज त्रिपाठी बिंदास स्टाइल में दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस गाने काफी पसंद कर रहें हैं।

ये कलाकार आएंगे नजर:

फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म:

आपको बता दें कि, रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होने वाली है। बता दें कि, हाल ही में कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल, अक्किनेनी नागार्जुन की अन्नपूर्णा स्टूडियो, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने फिल्म का क्रमशः तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्शन पेश करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com