सलमान खान का गाना 'मैं चला' रिलीज, गुरु रंधावा और यूलिया ने दी अपनी आवाज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का नया गाना 'मैं चला' (Main Chala) रिलीज हो गया है। इस गाने को गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने भी अपनी आवाज दी है।
Salman Khan song Main Chala released
Salman Khan song Main Chala releasedSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'मैं चला' (Main Chala) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने नए गाने का टीजर शेयर कर सभी को एक्साइटेड कर दिया था। जिसके बाद फैंस उनके इस गाने का इंतजार कर रहे थे। फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है, सलमान खान के नए म्यूजिक वीडियो 'मैं चला' को आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ ही ये गाना चर्चा में आ गया है।

सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी:

अभिनेता सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपने नए गाने 'मैं चला' के रिलीज होने की जानकारी दी है। सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ''मैं चला रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हो गया है। अभी ट्यून करें!" कई सेलेब्स ने भी सलमान खान के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

रंधावा संग यूलिया ने भी दी आवाज:

बता दें कि, जाने-माने सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) द्वारा गाया हुआ गाना 'मैं चला' में एक्ट्रेस-सिंगर यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने में सलमान रोमांस करते नजर आ रहे हैं, वो इस गाने में पंजाबी की भूमिका में हैं। गुरु रंधावा ने इस गाने को बहुत प्यार से गाया है। सलमान के फैंस एक बार फिर उन्हें रोमांटिक अंदाज में देखकर बहुत उत्सुक नजर आ रहे हैं।

कमाल की है सलमान और प्रज्ञा की केमेस्ट्री:

सलमान खान के इस गाने को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। इस गाने में सलमान खान के साथ प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है। इस गाने में सलमान खान एक तरफ जहां लंबे बालों में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनका टर्बन लुक भी फैन्स को पसंद आ रहा है। 'मैं चला' गाना रिलीज के साथ ही हिट हो गया है। रिलीज होने के कुछ ही घंटे में इस गाने को करीब 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com