संजय दत्त की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का गाना Bhai-Bhai हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (Bhuj: The Pride of India) का गाना 'भाई-भाई' (Bhai-Bhai) रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का गाना Bhai-Bhai हुआ रिलीज
फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का गाना Bhai-Bhai हुआ रिलीजSudha Choubey - RE

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) का आज जन्मदिन है। संजय दत्त आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहें हैं। संजय दत्त के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (Bhuj: The Pride of India) का गाना 'भाई-भाई' (Bhai-Bhai) रिलीज कर दिया गया है। बीते दिन इसका टीजर रिलीज किया गया था अब ये गाना रिलीज हो गया है।

कैसा है गाना:

वहीं अगर रिलीज हुए 'भाई-भाई' गाने की बात करें, तो इस गाने की शुरूआत संजय दत्त के डायलॉग के साथ होती है। जिसमें वो कहते हैं कि, "उसी दिन पगड़ी पहनूंगा जिस दिन लड़ाई जीतूंगा।" इसके बाद धमाकेदार म्यूजिक के साथ सॉन्ग शुरू होता है। इस गाने में अभिनेता संजय दत्त डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका देसी अवतार बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में संजय दत्त एक ही समय में काफी बिंदास और मनमोहक लग रहे हैं। उन्होंने पारंपरिक पोशाक पहनी है और उन्हें देसी बीट्स पर थिरकते देखा जा सकता है। गाने की एंडिंग भी संजय दत्त के डायलॉग के साथ होती है, जिसमें वो कहते हैं कि, "हिंदुस्तान महान है और महान रहेगा, एक दिन पाकिस्तान भी जय हिंद कहेगा।"

मिका सिंह ने दी अपनी आवाज:

इस गाने को मशहूर सिंगर मिका सिंह (Mika Singh) ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने का म्यूजिक लीजो जॉर्ज और डीजे चेतास ने बनाया हैं। इसके बोल मनोज मुंताषिर ने लिखे हैं। सॉन्ग को टी- सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म:

बता दें कि, फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' की कहानी भारत पाकिस्तान के बीच हुए 1971 की एक घटना पर आधार‍ित है। इस फिल्म में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। संजय दत्त रणछोड़दास पागी के रोल में हैं। सोनाक्षी के किरदार का नाम सुंदरबेन जेठा है। वहीं, नोरा हीरा रहमान नाम का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को अभिषेक दुधैया ने डायरेक्ट किया है। ये फ‍िल्‍म 13 अगस्त 2021 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।

KGF 2 में नजर आएंगे संजय दत्त:

वहीं अगर संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें, तो संजय दत्त 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' के अलावा 'KGF 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता यश और रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त एक विलेन रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने उनका नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें उनका लुक बहुत ही दमदार दिख रहा है।

ये भी पढ़े- KGF Chapter 2: संजय दत्त के जन्मदिन पर जारी हुआ नया पोस्टर, देखें दमदार लुक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co