राज एक्सप्रेस। अभिनेत्री नोरा फतेही बॉलीवुड की अच्छी डांसर्स में से एक हैं। नोरा फतेही ने खुद को डांस के मामले में कई बार साबित किया है। उन्होंने अपने डांस के जरिए बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। जल्द ही नोरा 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
इंस्टाग्राम पर हुए 9 मिलियन फॉलोअर :
आपको बता दें कि, हाल ही में नोरा फतेही के सोशल मीडिया पर 9 मिलियन फॉलोअर हुए है और उन्होंने इस बात को एक वीडियो शेयर कर फैन्स के साथ सेलिब्रेट किया है। नोरा ने इस वीडियो के माध्यम से अपने फैन्स को थैंक यू कहा है। इस वीडियो में नोरा को फेमस डांस मूव करते देखा जा सकता है। उन्होंने डांस मूव के साथ कैप्शन दिया, "9 मिलियन फॉलोअर्स मुझे अच्छे लगे।"
म्यूजिक वीडियो में आ चुकी हैं नजर :
नोरा को विक्की कौशल के साथ पछताओ... एलबम में देखा गया, जो काफी हिट हुआ था। इस गाने के अलावा नोरा का 'दिलबर-दिलबर' सांग को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस गाने में उनके शानदार डांस मूव्स को देखा जा सकता है। इसके साथ ही वह सलमान खान और कैटरीना के साथ फिल्म 'भारत' में दिखाई दीं। वह जल्द अपनी अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में नजर आएंगीl इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका है।
'बागी 3' में भी आएंगी नजर :
खबरों के अनुसार, नोरा फतेही टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी 3' में भी एक अहम गाने में भी नजर आएंगी। नोरा फतेही कई तरह के डांस फॉर्म जानती हैं और उनके गाने अक्सर वायरल होते हैं, फिल्म निर्माता इस बात को समझते हुए उन्हें अपनी फिल्मों में मौका देते हैं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।