2 भारतीय फिल्म हुई ऑस्कर की रेस में शॉर्टलिस्ट
2 भारतीय फिल्म हुई ऑस्कर की रेस में शॉर्टलिस्ट Social Media

ऑस्कर की रेस में अब 2 भारतीय फिल्मों के नाम हुए शामिल, RRR के साथ छेल्लो शो हुई शॉर्टलिस्ट

गुजराती फिल्म छेल्लो शो बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। RRR भी ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई।

राज एक्सप्रेस। ऑस्कर में भारत की फिल्म छेल्लो शो को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये गुजराती फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री थी। 2001 में लगान के बाद अब तक ऑस्कर में किसी भारतीय फिल्म को इस कैटेगरी में नॉमिनेशन नहीं मिला है। इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू (नाचो-नाचो) को भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बुधवार (21 दिसंबर) को ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों की अनाउंसमेंट की गई। 95वीं ऑस्कर सेरेमनी 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिलिस में होगी।

फिल्म RRR का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी नॉमिनेशन :

बता दें कि, RRR फिल्म ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी दो नॉमिनेशन अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म को दो कैटेगरी बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म में और फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह फिल्म दक्षिण भारत के दो स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लुरी सीताराम राजू की कहानी पर बनाया गया है। ये भीम की भूमिका जूनियर NTR और सीताराम राजू की भूमिका रामचरण तेजा ने निभाई थी। फिल्म में आलिया भट्ट, श्रेया सरन और अजय देवगन भी नजर आए थे।

 2 भारतीय फिल्म हुई ऑस्कर की रेस में शॉर्टलिस्ट
गोल्डन ग्लोब अवार्ड में नॉमिनेशन: विदेशो में छाए डायरेक्टर एस एस राजामौली, RRR हुई 2 कैटेगरी में नॉमिनेट

छेल्लो शो की ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री:

ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से फिल्म छेल्लो शो (लास्ट फिल्म शो) को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। ये एक गुजराती फिल्म है जिसे पान नलिन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म की पूरी कहानी गांव के एक बच्चे पर बुनी गई है। फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 में पूरी हो गई थी, जिसके ठीक बाद देशभर में लॉकडाउन लगा था। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम कोरोना महामारी के दौरान ही पूरा किया गया था। इसे 20 सितंबर को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली थी।

इसके साथ ही फिल्म 'कांतारा' को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन के तौर पर भेजा गया है। इसके मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में इसकी पुष्टि की है। मेकर्स का कहना है कि उन्होंने अपनी फिल्म कांतारा को लास्ट मोमेंट पर ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन में भेजा है। मेकर्स ने उम्मीद जताई है कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट कर लिया जाए, जिससे कि फिल्म में दिखाए गए मैसेज दुनिया के कोने कोने तक पहुंच सके।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com