
राज एक्सप्रेस। साल 2022 की कुछ शादियां जिसने फैंस को हैरान-परेशान किया है। इस साल कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं कई सेलेब्स के रिलेशन की खबर सबके सामने थी तथा कई सेलेब्स ऐसे भी थे, जिन्होंने अपने रिलेशन के बारे में बात नहीं की थी और साल के अंत में सीधे शादी करके सबको चौंका दिया था। इस साल शादियों का नजारा देखने लायक था। और उनमें से कुछ शादियां काफी आश्चर्यचकित कर देने वाली थी। बहरहाल, यहां 2022 की कुछ ऐसी शादियां हैं, जिन्होंने हमारा दिल चुरा लिया है।
आलिया भट्ट और रणवीर कपूर :
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और फेवरिट कपल माने जाते हैं। रणवीर और आलिया 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली थी। आलिया-रणबीर की शादी का फंक्शन 3 दिनों तक चला था। इसमें आलिया का नो मेकअप लुक लोगों को बहुत आकर्षित लगा था , वहीँ रणवीर भी उनसे नजर नहीं हटा पा रहे थे।
ऋचा चड्डा और अली फजल :
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में हुई थी। इस दौरान ऋचा ऑफ व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। इसके साथ ऋचा ने हेवी ज्वैलरी भी पहनी। उन्होंने नेकलेस, चांदबाली, माथे पर पासा और नाक में नथ के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया। वहीं अली गोल्ड-बेज शेरवानी में खूब फब रहे थे।
फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर :
करीबन 4 साल तक डेट करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी 2022 को शादी कर ली। दोनों की ये शादी अख्तर फैमिली के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई थी। कपल ने ना ही हिंदू वेडिंग की और ना ही निकाह किया। कपल ने कुछ हटके करने का फैसला लिया था। शिबानी और फरहान ने Vow और रिंग सेरेमनी कर सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमे ली थी।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार :
नागिन सीरियल की अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से 27 जनवरी को गोवा में शादी की और इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इस जोड़े ने दक्षिण भारतीय शादी की थी, इसके बाद दोनों संस्कृतियों का सम्मान करने के लिए बंगाली शैली में शादी की थी। इसमें कई मशहूर हस्तियों ने भाग लिया था।
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर :
विक्रांत और शीतल एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे थे। विक्रांत-शीतल की 2019 में रोका सेरेमनी थी, लेकिन कोविड के कारण उन्हें शादी में देरी करनी पड़ी। उन्होंने आखिरकार हिमाचल प्रदेश में एक अंतरंग शादी के बंधन में बंध गए।14 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी की तस्वीरों में प्यार से सराबोर नजर आया कपल!
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।