पाकिस्तानी एक्टर वसय चौधरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खुद दी जानकारी

पाकिस्तानी एक्टर वसय चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी वसय ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
पाकिस्तानी एक्टर वसय चौधरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
पाकिस्तानी एक्टर वसय चौधरी पाए गए कोरोना पॉजिटिवSyed Dabeer Hussain - RE

पाकिस्तानी एक्टर वसय चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी वसय ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। हालांकि चौधरी ने ये भी बताया कि उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी:

कोरोना पॉजिटिव इस बात की जानकारी वायस चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी को पोस्ट कर दी है। उन्होंने स्टोरी में लिखा- 'उनका कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

उन्होंने यह बताया कि, उनके अंदर कोरोना वायरस क लक्षण नहीं थे। उनके पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आईं। उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से उन लोगों को भी सूचित किया है। जो उनके संपर्क में आए हैं। उन्होंने कहा कि, वह लोग भी अपनी जांच करवा लें और अगर जरूरत है, तो खुद को सेल्फ आइसोलेशन में भी रख लें।'

पाकिस्तानी एक्टर वसय चौधरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
पाकिस्तानी एक्टर वसय चौधरी पाए गए कोरोना पॉजिटिवSocial Media

इन शोज में कर चुके हैं काम:

बता दें, वासय चौधरी कई पाकिस्तानी कॉमेडी शोज और फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। उनके लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में 'जवानी फिर नहीं आनी' और' मैं हूं शाहिद अफरीदी 'जैसे शोज शामिल हैं। इसके अलावा वह कैफे चिल, अरमान और डॉन्की किंग जैसे प्रोजेक्ट्स में एक्टर के तौर पर भी नजर आ चुके हैं।

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को भी हुआ कोरोना वायरस:

आपको बता दें कि, इससे पहले पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस रूबीना अशरफ भी कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं थीं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। साथ ही टीवी होस्ट और कॉमेडियन शाफात अली भी कोरोना वायरस की जंग में लड़ रहे हैं। शाफात अली ने खुद को अपने घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co